JugJugg Jeeyo का नया गाना ‘रंगीसारी’ हुआ रिलीज, फैंस को पसंद आई वरुण-कियारा की कैमिस्ट्री

करण जौहर की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का नया गाना रिलीज हो चुका है। इस गाने में फैंस को वरुण धवन और कियारा आडवाणी की कैमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है।

मुंबई, 6 जून: करण जौहर की फिल्म 'जुग जुग जियो' का नया गाना रिलीज हो चुका है। वरुण धवन और कियारा आडवाणी का ये गाना दर्शकों के बीच धूम मचाने आ गया है। इस गाने का नाम 'रंगीसारी' है, जो बेहद रंगीन और सुकून से भरा हुआ है। 'रंगीसारी' गाने को कनिष्ठ सेठ और कविता सेठ ने अपनी आवाज दी है। इससे पहले जुग जुग जियो का 'नाच पंजाबन' गाना रिलीज हुआ था, जो कुछ ही दिनों में दर्शकों के बीच खूब छा गया था। अब इस फिल्म का नया गाना भी रिलीज हो गया है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

नए गाने की दी थी जानकारी

बताते चलें कि इससे पहले वरुण धवन और कियारा आडवाणी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस नए ट्रैक को अपलोड किया था। फिल्म के नए गाने में वरुण और कियारा की कैमिस्ट्री खूब बढ़िया लग रही है। दोनों को सॉन्ग में काफी मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।

फैंस के बीच धूम मचा रहा सॉन्ग

वरुण और कियारा का ये नया गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। नए गाने का साउंड काफी सुकून भरा लग रहा है। ऐसे में ये दर्शकों के बीच खूब वायरल हो रहा है। लोगों को इस गाने में वरुण औऱ कियारा की कैमिस्ट्री खूब भा रही है।

‘द पंजाबन' हुआ था रिलीज

बताते चलें कि इससे पहले फिल्म का पहला गाना 'द पंजाबन' रिलीज हुआ था। इस गाने में शानदार शादी का माहौल है। माहौल में कलाकारों ने अपने डांस से चार चांद लगा दिए हैं। इसके साथ ही गाने की शुरुआत अनिल कपूर की एंट्री से हो रही है और उसके बाद नीतू कपूर को दुल्हन के अवतार में देखा जा सकता है। रिलीज होते ही इस गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+