Varinder Singh Ghuman की हुई मौत, बॉडी बिल्डर के साथ क्या हुआ था? सलमान खान के साथ किया था काम
Varinder Singh Ghuman Death: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में जहां हाल ही में सिंगर राजवीर जवंदा के निधन की खबर से सब सदमे में थे, वहीं अब एक और दुखद खबर सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के मशहूर बॉडी बिल्डर और एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मण का निधन हो गया है।
कार्डियक अरेस्ट के चलते वरिंदर सिंह घुम्मण की हुई मौत
बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा (कार्डियक अरेस्ट) पड़ा, जिसके चलते उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है और हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

शुद्ध शाकाहारी बॉडी बिल्डर के तौर पर बनाई थी अलग पहचान
-पंजाब के जालंधर में जन्मे वरिंदर सिंह घुम्मण को 'द ही-मैन ऑफ इंडिया' के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने साल 2009 में मिस्टर इंडिया का खिताब जीता था और अपनी फिटनेस के दम पर दुनिया में नाम कमाया था।
-खास बात ये है कि 41 साल के वरिंदर सिंह घुम्मण दुनिया के पहले शुद्ध शाकाहारी प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर माने जाते थे, जिन्होंने बिना नॉन-वेज डाइट के इतनी शानदार बॉडी बनाई थी।
ऑपरेशन के दौरान हुआ था हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरिंदर सिंह घुम्मण हाल ही में अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में अपने हाथ के एक छोटे से ऑपरेशन के लिए गए थे। ये एक मामूली प्रक्रिया थी, इसलिए वह अकेले ही अस्पताल पहुंचे थे और उसी दिन घर लौटने वाले थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। ऑपरेशन के बाद अचानक उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और अस्पताल में ही उनकी मौत हो गई।
एक्टिंग में भी आजमाया था हाथ
बॉडी बिल्डिंग में नाम कमाने के बाद वरिंदर सिंह घुम्मण ने साल 2012 में फिल्म कबड्डी वंस अगेन के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके दमदार लुक और एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा था। इसके अलावा उन्होंने सलमान खान के साथ भी काम किया था, जिससे उन्हें बॉलीवुड में भी पहचान मिली थी।
सोशल मीडिया पर एक्टिव थे वरिंदर सिंग घुम्मण
-वरिंदर सिंह घुम्मण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। वह अपनी फिटनेस, मोटिवेशन और जीवन से जुड़ी अपडेट्स अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते थे। दुख की बात ये है कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने सिंगर राजवीर जवंदा के निधन पर एक पोस्ट शेयर की थी लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि जल्द ही उनके लिए भी यही खबर सुननी पड़ेगी।
-वरिंदर सिंह घुम्मण के निधन से बॉडी बिल्डिंग और फिल्म इंडस्ट्री दोनों ने एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व खो दिया है। उनका समर्पण, अनुशासन और शाकाहारी जीवनशैली के प्रति विश्वास आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा बना रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications