Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

35 साल के सिंगर राजवीर जवंदा की हुई दर्दनाक मौत, बाइक एक्सीडेंट में हुआ था ऐसा हाल कि आप सोच नहीं सकते

Rajvir Jawanda Death: पंजाबी इंडस्ट्री के फेमस सिंगर और एक्टर राजवीर जवंदा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि राजवीर जवंदा का निधन हो गया है। 35 साल के एक्टर और सिंगर की मौत से इंडस्ट्री में मातम पसर गया है।

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का हुआ निधन
आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक राजवीर जवंदा के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार राजवीर पिछले 2 हफ्ते से अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत काफी नाजुक थी और आखिरकार अब अस्पताल में ही उनकी मौत हो गई है।

Rajvir Jawanda Death

35 साल की उम्र में इस दुनिया को कहा अलविदा

35 साल के राजवीर जवंदा अपनी दिलकश आवाज और दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सितंबर 2025 में राजवीर जवंदा को पिंजौर के पास एक गंभीर मोटरसाइकिल दुर्घटना के बाद मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शिमला जाते हुए राजवीर की बाइक का हुआ था एक्सीडेंट

-दैनिक जागरण और फिल्मीबीट की रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल की तमाम कोशिशों के बावजूद, राजवीर जवंदा की हालत में कोई सुधार नहीं हो पा रहा था। पंजाब विधानसभा के सदस्य प्रताप सिंह बाजवा ने भी सोशल मीडिया पर राजवीर के मौत की खबर की पुष्टि की है।

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजवीर जवंदा गत 27 सितंबर 2025 को एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। उनका भयानक बाइक एक्सीडेंट हो गया था। खबर है कि राजवीर जवंदा अपनी बाइक से शिमला जा रहे थे।

-हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी इलाके से गुजरते समय कथित तौर पर राजवीर की बाइक ने नियंत्रण खो दिया था, जिससे एक बड़ी दुर्घटना हुई। इस टक्कर में उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उनकी हालत काफी नाजुक हो गई थी।

वेंटिलेटर और लाइफ सपोर्ट पर थे राजवीर जवंदा

-राजवीर जवंदा को पहले आपातकालीन इलाज के लिए पास के एक अस्पताल ले जाया गया था, जहां कथित तौर पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। शुरुआती इलाज के बाद, डॉक्टरों ने उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया था।

-वहां राजवीर को वेंटिलेटर और लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था जबकि क्रिटिकल केयर और न्यूरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों की एक टीम उनकी बारीकी से निगरानी कर रही थी।

-डॉक्टरों के लगातार प्रयासों और कई दिनों की निगरानी के बावजूद, राजवीर जवंदा की हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ था। लगभग 10 दिनों की गहन देखभाल के बाद, सिंगर ने आज यानी 8 अक्तूबर 2025 को अस्पताल में ही दम तोड़ दिया, जिससे उनका परिवार, फैंस और पंजाबी मनोरंजन जगत सदमे में है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+