Vaishali Takkar: जल्द ही दुल्हनिया बनने वाली थीं वैशाली ठक्कर, मौत से पहले इस शख्स को किया था आखिरी कॉल
मशहूर टीवी एक्ट्रेस वैशीला ठक्कर सुसाइड करने से एक दिन पहले बिल्कुल ठीक थी। उनके दोस्तों ने खुलासा किया कि वह जल्द ही शादी करने वाली थी।
Vaishali Takkar Suicide ये रिश्ता क्या कहलाता है कि फेम एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर के सुसाइड करने से हर किसी के लिए एक बड़ा झटका है। इतनी कम उम्र में एक्ट्रेस ने अपने टैलेंट के बल पर एक नई पहचान बनाई। ऐसे में उनके यूं चले जाने से हर कोई सदमे में है। वैशाली ठक्कर ने अपने इंदौर स्थित घर में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। लेकिन सुसाइड करने से एक दिन एक्ट्रेस बिल्कुल ठीक थी और वह जल्द ही शादी करने वाली थी।

वैशाली ठक्कर ने किया सुसाइड
वैशाली ठक्कर के विकास सेठी और उनकी वाइफ जाह्नवी राणा काफी करीब दोस्त थे। एक्ट्रेस के सुसाइड करने से उनको भी एक बड़ा झटका लगा। विकास सेठी का कहना है कि वैशाली सुसाइड करने से एक दिन पहले बिल्कुल ठीक थीं और उन्होंने फोन पर भी बातचीत की। उनकी दिसंबर में शादी होने वाली थी।

एक्ट्रेस की जल्द होने वाली थी शादी
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वैशाली ठक्कर ने विकास सेठी और जाह्नवी राणा से जल्द मिलने का प्लान किया था क्योंकि उन्हें शादी की खरीददारी के लिए मुंबई आना था। साथ ही एक्ट्रेस के दोस्तों ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी शादी दिसंबर में होने वाली थी। एक्ट्रेस का होने वाला पति कैलीफोर्निया में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। एक्ट्रेस अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड थी लेकिन शादी होने से पहले ही उन्होंने सुसाइड कर लिया।

जाह्नवी राणा से हुई थी आखिरी बार बात
वहीं जाह्नवी राणा ने वैशाली संग हुई अपनी आखिरी बातचीत के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि, 'मैंने वैशाली को एक दिन पहले आर्थिक मदद के लिए कॉल किया था। उसने बताया था कि वह दिवाली के बाद शादी की शॉपिंग के लिए मुंबई आ रही थी। उसने मुझे मितेश के बारे में पांच महीने पहले बताया था। उससे मैंने मैसेज और वीडियो कॉल पर भी बात की थी।'

दोस्त विकास ने बताया एक्ट्रेस बिल्कुल थीं नॉर्मल
वहीं विकास ने बताया कि, 'जब मैंने शुक्रवार यानी 14 अक्टूबर को वैशाल से बात की थी तो उसने बड़े नॉर्मल तरीके से कहा था कि सब कुछ अच्छा चल रहा है। उसने मुझसे ये भी कहा था कि वह हमारे साथ शॉपिंग करेगी। उसका मुंबई आने का प्लान था लेकिन उसके मौत की खबर ने हम सभी को हैरान कर दिया है'।

इंदौर पुलिस कर रही हैं जांच
बता दें कि 16 अक्टूबर 2022 के दिन यह रिश्ता क्या कहलाता की फेम एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने सुसाइड कर लिया। एक्ट्रेस के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल इंदौर पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। इंदौर ASP मोती उर रहमान ने बताया है कि वैशाली अपने पुराने लवर से परेशान थी। जो उसके पड़ोस में रहता था। फिलहाल पुलिस इस मामले की आगे जांच कर रही है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications