Uunchai Song Keti Ko: अमिताभ बच्चन ने तीन दोस्तों संग मिलकर लूटी महफिल, शानदार सॉन्ग हुआ आउट
फिल्म ऊंचाई का नया गाना रिलीज हुआ है, जिसमें अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और डैनी डेन्जोंगपा एक साथ धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं।
Uunchai keti Ko song: इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ऊंचाई' का पहला गाना 'केटी को' रिलीज हो चुका है। 'केटी को' गाने में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और डैनी डेन्जोंगपा एक साथ धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। चारों अभिनेता नेपाली टोपी पहने नाचते-झूमते दिखाई दे रहे हैं। नकाश अजीज की आवाज में ये 'केटी को' गाना दर्शकों के दिलों को छू रहा है। रिलीज होते ही गाना फैंस की जुबान पर चढ़ गया है।

केटी को गाना रिलीज होने से पहले 'ऊंचाइयां' फिल्म के टीजर ने भी खूब बवाल मचाया था। आउट होते ही सोशल मीडिया पर टीजर छा गया था। अब इसका गाना केटी को रिलीज हुआ है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
बताते चलें कि ऊंचाई चार दोस्तों की कहानी है, जो अच्छे-बुरे हर वक्त में एक-दूसरे के साथ रहते हैं। फिल्म में डैनी की मृत्यु हो जाती है, जिसके बाद बाकी के तीन दोस्त उनके सपने को पूरा करने के लिए आगे बढ़ते हैं।
इस फिल्म में नीना गुप्ता, सारिका और परिणीति चोपड़ा भी अहम भूमिका में हैं। सूरज बड़जात्या की पिछली फिल्मों जैसे प्रेम रतन धन पायो, हम साथ-साथ हैं और विवाह जैसी फिल्मों से ये फिल्म कुछ अलग है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के वक्त उन्होंने कहा था कि इस फिल्म में मैं पहले के सभी ट्रैपिंग्स से दूर हूं। एक वक्त था, जब आप कैरेक्टर को प्रेम नाम देंगे, तो फिल्म काम करेगी। लेकिन मैं उससे दूर आ चुका हूं।
सूरज बड़जात्या ने कहा कि ये पहली बार है, जब मैं ऐसी फिल्म बना रहा हूं। साल 2016 में लेखक सुनील ने मुझे चार दोस्तों को लेकर फिल्म बनाने का विचार दिया। ये एवरेस्ट पर ट्रैक करने के उनके मिशन के बारे में एक कहानी थी। अगर आप ट्रेलर देखेंगे, तो इसमें कोई शादी नहीं है, कोई फंक्शन नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications