'ये स्वरा भास्कर का मेल वर्जन...' शाहरुख को सपोर्ट करने पर प्रकाश राज हुए ट्रोल, फिर कही ये बात

हाल ही में ट्विटर यूजर्स ने प्रकाश राज को स्वरा भास्कर का मेल वर्जन बता दिया था, जिसके बाद एक्टर ने ट्वीट कर बोलती बंद कर दी।

मुंबई, 28 अगस्त: प्रकाश राज तेलुगू सिनेमा का जाना माना नाम हैं। न सिर्फ तेलुगू, बल्कि एक्टर ने हिंदी फिल्मों में भी विलेन के रोल में कई दफा दर्शकों का दिल जीता है। एक्टिंग के सिवा प्रकाश राज अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। किसी भी मुद्दे पर वे अपनी राय रखते हैं। ऐसे में हाल ही में ट्विटर यूजर्स ने उन्हें स्वरा भास्कर का मेल वर्जन बता दिया था, जिसके बाद एक्टर ने अपने ट्वीट से यूजर्स की ही बोलती बंद कर दी। इतना ही नहीं, प्रकाश के इस ट्वीट पर खुद स्वरा भास्कर ने भी रिप्लाई किया है।

दमदार एक्टर हैं प्रकाश राज

दमदार एक्टर हैं प्रकाश राज

प्रकाश राज ने तेलुगू के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। एक्टर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रकाश राज की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लेकिन हाल ही में एक्टर को ट्विटर पर बुरी तरह से ट्रोल होना पड़ा।

लोग क्यों बोले 'स्वरा का मेल वर्जन'

दरअसल, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को लेकर प्रकाश राज ने ट्वीट किया कि एक्टर और उनके परिवार के साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं, जबकि उन्होंने दशकों से दर्शकों को इतना प्यार दिया है। प्रकाश के इस ट्वीट पर एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि ये ट्वीट किसी लायक नहीं है। इसके बाद यूजर ने उन्हें स्वरा भास्कर का मेल वर्जन बता डाला।

एक्टर ने की बोलती बंद

एक्टर ने की बोलती बंद

एक्टर की शाहरुख खान और उनके परिवार को लेकर ये ट्वीट जमकर वायरल हुआ। इसके साथ ही यूजर ने भी उन्हें स्वरा का मेल वर्जन बताते हुए जमकर ट्रोल किया। ऐसे में प्रकाश राज ने यूजर को जवाब देते हुए कहा कि मैं स्वरा का मेल वर्जन बताए जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। आप किसका वर्जन हैं। जस्टआस्किंग।

स्वरा भास्कर ने किया रिप्लाई

स्वरा भास्कर ने किया रिप्लाई

प्रकाश राज का ये ट्वीट देखकर स्वरा भास्कर फूले नहीं समाती दिखीं और एक्टर के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा सर सर सर। आप तो आप हैं। सबसे बेस्ट वर्जन। बताते चलें कि प्रकाश राज और स्वरा भास्कर दोनों ही अपने ट्वीट्स को लेकर जमकर ट्रोल होते हैं।

 'जहां चार यार' में दिखेंगी स्वरा

'जहां चार यार' में दिखेंगी स्वरा

बताते चलें कि स्वरा भास्कर अपनी अपकमिंग फिल्म 'जहां चार यार' में नजर आने वाली हैं। ऐसे में एक यूजर ने उनकी फिल्म का मजाक भी उड़ाया था। यूजर ने लिखा- थिएटर में फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

स्वरा का जमकर उड़ा मजाक

स्वरा का जमकर उड़ा मजाक

स्वरा ने कमेंट कर लिखा- थैंक्यू। इसके बाद यूजर ने लिखा- वेलकम। दरअसल, मेरे अपार्टमेंट में काम चल रहा है, तो मुझे कोई शांत जगह चाहिए सोने के लिए। तो थिएटर में आपकी फिल्म के दौरान सोने के लिए बेहतर जगह और क्या ही हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+