यूजर ने कहा- 'फिल्म जगत का कुत्ता', डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने उसी अंदाज में दिया करारा जवाब

मुंबई, 20 नवंबर। बॉलीवुड फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप सोशल मीडिया पर काफी समय बिताते हैं और अपने पोस्ट, कमेंट और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उन्हें 'फिल्म इंडस्ट्री का कुत्ता' कहा गया जिस पर अब अनुराग का रिएक्शन सामने आया है। फिल्म डायरेक्टर ने कमेंट करने वाले को कुछ ऐसा जवाब दिया जिसके बाद उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा है। ये सारी कंट्रोवर्सी एक 7 साल पुरानी फोटो से शुरू हुई जिसमें अनुराग कश्यप हॉलीवुड फिल्म निर्माता मार्टिन स्कोर्सेसे के पैर छूते नजर आ रहे हैं।

यूजर ने कहा- 'सिनेमा का कुत्ता'

यूजर ने कहा- 'सिनेमा का कुत्ता'

दरअसल, 17 नवंबर को फिल्म निर्माता मार्टिन स्कोर्सेसे के 79वें जन्मदिन के मौके पर डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने उनके साथ अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की। इस तस्वीर में अनुराग को मार्टिन के पैर छूने और आशीर्वाद लेने के लिए झुकते हुए देखा जा सकता है। फोटो देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस पर अपना प्यार लुटाया तो कुछ ने अनुराग को ट्रोल करने की कोशिश की। एक यूजर ने लिखा, 'अरे, सिनेमा के भगवान, सिनेमा के कुत्ते के साथ क्या कर रहे हैं?'

अनुराग कश्यप ने दिया मजेदार जवाब

अनुराग कश्यप ने दिया मजेदार जवाब

यूजर के इस कमेंट पर फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने भी मजेदार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कुत्तों के भौंकने के अंदाज में रिल्पाई किया 'भौंऊ-भौंऊ'। अनुराग के इस रिएक्शन ने सोशल मीडिया पर उनके फैंस को दो भागों में बांट दिया है। कई यूजर्स ने कमेंट पर हंसते हुए इमोजी शेयर की तो एक यूजर ने लिखा, 'डूड ऑफ सिनेमा।' एक अन्य यूजर ने अनुराग का 'भगवान' बता चुटकी ली।

2012 में मार्टिन ने अनुराग लिखा था खत

2012 में मार्टिन ने अनुराग लिखा था खत

बता दें कि साल 2012 में मार्टिन ने अनुराग को एक खत लिखा और उनकी फिल्मों की तारीफ की थी। मार्टिन ने कहा था, आपके नोट और फिल्मों की कॉपी भेजने के लिए आपका शुक्रिया। मैं पिछले तीन महीनों से अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं लेकिन वीकेंड में फिल्में देखने का समय मिल गया। मैंने देव डी और गैंग्स ऑफ वासेपुर को पूरा इंजॉय किया, फिल्मों से मैं काफी प्रभावित हुआ। शायद एक दिन हम मिल पाएं, अगर न्यूयॉर्क आना हुआ तो मुझसे जरूर मिलें।'

'अब तक का सबसे बड़ा अवॉर्ड'

'अब तक का सबसे बड़ा अवॉर्ड'

मार्टिन के इस खत की फोटो शेयर करते हुए अनुराग ने ट्विटर पर लिखा, 'मेरा अब तक का सबसे बड़ा अवॉर्ड।' मालूम हो कि अनुराग को देव डी, दो-पार्ट वाली क्राइम ड्रामा 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', अग्ली और मनमर्जियां जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम 'दोबारा' है जिसमें तापसी पन्नू और पावेल गुलाटी लीड रोल में नजर आएंगे। तापसी के साथ अनुराग की यह तीसरी फिल्म है।

यह भी पढ़ें: सेक्रेड गेम्स के सेट पर अनुराग कश्यप ने किया था ऐसा काम, फर्श पर बैठकर रोती रहीं एक्ट्रेस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+