'मौत से पहले भी एक और मौत होती है', उर्वशी रौतेला ने क्यों लिखा ऐसा इंस्टाग्राम पोस्ट

उर्वशी रौतेला ने नो मेकअप लुक में अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिस पर लिखे गए कैप्शन की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की बात करते हुए एक्ट्रेस को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

मुंबई, 15 सितंबरः बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाई हुई हैं। भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने के बाद से उर्वशी रौतेला लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कभी भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत तो कभी पाकिस्तानी गेंदबाज नसीम शाह को लेकर उर्वशी आजकल लोगों के बीच हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के बीच फिलहाल कोल्ड वॉर जारी है। वहीं एक बार फिर से उर्वशी रौतेला खबरों में आ गई हैं और इस बार वजह उनका लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट है। दरअसल उर्वशी ने नो मेकअप लुक में अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिस पर लिखे गए कैप्शन की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की बात करते हुए एक्ट्रेस को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

नो मेकअप लुक में उर्वशी ने शेयर की तस्वीर

नो मेकअप लुक में उर्वशी ने शेयर की तस्वीर

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बोल्ड और हॉट तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। लेकिन इस बार उर्वशी ने अपनी एक बहुत ही सिंपल फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फोटो में न सिर्फ उर्वशी बिना मेकअप के नजर आ रही हैं, बल्कि साथ ही साथ एक दम देसी अंदाज में साड़ी पहने भी दिखाई दे रही हैं।

मौत से पहले भी एक और मौत होती है

उर्वशी की इस तस्वीर को देखकर लग रहा है कि ये उनकी किसी फिल्म या विज्ञापन के शूट की फोटो है। फोटो थोड़ी ब्लर भी है। तस्वीरे में देखा जा सकता है कि उर्वशी छत के किनारे दीवार के पास चुपचाप खड़ी हैं। उर्वशी ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- मौत से पहले भी एक और मौत होती है, देखो जरा अपनी मोहब्बत से दूर होकर।

उर्वशी के कैप्शन को लेकर हो रही हैं चर्चाएं

सोशल मीडिया पर न सिर्फ उर्वशी की इस सिंपल तस्वीर की बल्कि उस पर लिखे गए कैप्शन की भी चर्चाएं हो रही हैं। लोग इस कैप्शन को पढ़ने के बाद उर्वशी को ऋषभ पंत का नाम लेकर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने उर्वशी के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- ऋषभ कमेंट कर दो। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- अब और क्या चाहती हो मैडम। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स इस तस्वीर को लेकर उर्वशी की तारीफ भी कर रहे हैं।

ऋषभ पंत के लिए लिखा था ऐसा पोस्ट

ऋषभ पंत के लिए लिखा था ऐसा पोस्ट

कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भारती क्रिकेटर ऋषभ पंत को सोशल मीडिया पर छोटू भैया कह दिया था। उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में ऋषभ पंत को लेकर लिखा था- छोटू भैया को बैट बॉल खेलना चाहिए। मैं कोई मुन्नी नहीं हूं, डार्लिंग बच्चे तेरे लिए बदनाम होने को। रक्षा बंधन मुबारक हो। उर्वशी रौतेला की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था।

पाकिस्तानी क्रिकेटर को लेकर शेयर किया था वीडियो

आपको बता दें कि हाल ही में उर्वशी रौतेला ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह के साथ एक रोमांटिक फैन मेड एडिट वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद उनको काफी ट्रोल किया गया था। ऐसे में बिना कोई नाम लिए उर्वशी ने इस पर रिएक्ट किया था। उर्वशी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा था- कुछ दिनों पहले मेरी टीम ने कुछ फैन मेड एडिट वीडियोज को मेरी और उससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी के बिना शेयर किया था। मीडिया से रिक्वेस्ट है कि इस पर कोई न्यूज न बनाए। आप सभी का शुक्रिया और ढेर सारा प्यार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+