ट्रोल होते ही उर्वशी रौतेला का मंदिर वाले बयान पर यू-टर्न, बोलीं- 'लोग ठीक से सुनते'

urvashi rautela temple controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों खबरों में हैं। वो अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में दावा किया कि उत्तराखंड में उनके नाम का मंदिर है। इसके बाद सोशल मीडिया पर उर्वशी को लोग ट्रोल करने लगे। साथ ही में उत्तरांखंड के कुछ धार्मिक संगठनो उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

उर्वशी ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कहा था, मेरे नाम का उत्तराखंड में मंदिर है। कोई अगर बद्रीनाथ जाता है तो उसके बगल में उर्वशी मंदिर भी है। इसी बीच सिद्धार्थ ने पूछा लोग पूजा और आशीर्वाद भी लेते हैं। तब उन्होंने कहा कि हां अब मंदिर है, तो वो भी करते ही हैं।

urvashi rautela temple controversy

अब इस मामले में उर्वशी की टीम ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, उर्वशी ने कहा था कि उत्तराखंड में मेरे नाम का मंदिर । उन्होने ये नहीं कह कि उर्वशी रौतेला का मंदिर है। लोग अब ठीक से सुनते भी नहीं है। उन्होंने सिर्फ उर्वशी' या 'मंदिर'सुना। उनको लगता है कि उर्वशी रौतेला की पूजा करते हैं। मीडिया और लोगों को आरोप लगाने के पहले खुद से जांचना चाहिए। समाज को एक-दूसरे की रिस्पेक्ट करनी चाहिए।

आपको बता दें, उत्तराखंड में जो उर्वशी मंदिर है, वो देवी सती से जुड़ा हुआ है। जिसका जिक्र हिंदू पौराणिक कथा में भी है। ये 108 शक्तिपीठ का भी हिस्सा है। लोग इसे भी शक्तिपीठ की मान्यताओं के अनुसार ही पूजा जाता है। शक्तिपीठ उस स्थान को कहा जाता है, जहां देवी सती के शरीर के अंग गिरे थे।

उर्वशी रौतेला के बयान पर टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने भी कमेंट किया है। उन्होंने कहा, भारत में हिंदू धर्म, एक प्रमुख धर्म है, जिसका मजाक उड़ाया जा रहा है, और यह दुखद है कि इस मुद्दे को संबोधित करने के लिए कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। रश्मि ने अपनी चिंता व्यक्त की है, धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने के महत्व पर जोर दिया है। वह कहती हैं, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इन चीजों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। भारत में हिंदू धर्म का मजाक उड़ाया जा रहा है।" उनकी अपील, "कृपया धर्म के साथ खिलवाड़ न करें।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+