उर्वशी रौतेला क्या सच में क्रिकेटर ऋषभ पंत को कर रहीं डेट? एक्ट्रेस का बड़ा बयान, हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Urvashi Rautela On Dating Rumor With Rishabh Pant: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक बार फिर भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में छा गई हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर की खबरें एक बार फिर से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं।
उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत का रिश्ता
लोग ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या वाकई उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब एक्ट्रेस ने पहली बार इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है। साथ ही कहा है कि इंटरनेट पर दोनों के अफेयर को लेकर जो मीम्स शेयर किए जाते हैं, वो पूरी तरह से निराधार हैं।

ऋषभ पंत को लेकर उर्वशी का बड़ा बयान
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला की पोस्ट को लेकर हमेशा यही कयास लगाए जाते रहे हैं कि वो सीक्रेटली भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को डेट कर रही हैं। जब उनसे इन खबरों को लेकर सवाल किए गए तो उर्वशी ने साफ कर दिया कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।
उर्वशी ने कहा- मैं ऋषभ पंत को डेट नहीं कर रही हूं
उर्वशी रौतेला ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बातचीत की है। उर्वशी रौतेला ने कहा- ऋषभ पंत से लिंकअप वाली खबरें जो हमेशा आती हैं, उन्हें लेकर मैं कहना चाहती हूं कि ये मीम्स और अफवाह महज फर्जी बाते हैं। मैं अपनी पर्सनल लाइफ को पर्सनल रखने में ही विश्वास रखती हूं। मैं अपने करियर और अपने काम पर फोकस करती हूं और इसी के लिए मैं जुनूनी हूं।
'मैं खुद पर ध्यान देना चाहती हूं'
उर्वशी रौतेला ने आगे कहा- मुझे लगता है कि ऐसे मामलों को स्पष्टता के साथ संबोधित करना और अटकलों के बजाए सच्चाई पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी होता है। मैं खुद पर ध्यान देना चाहती हूं और साथ में अपने काम में ग्रोथ चाहती हूं। मुझे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए।
'मैं अपनी पर्सनल लाइफ को छुपाकर रखती हूं'
उर्वशी रौतेला ने कहा- मैं अपनी पर्सनल लाइफ को लोगों से छुपाकर रखना बेहतर समझती हूं और कोशिश करती हूं कि ये मुझे विचलित न करें। कई बार ये चीजें मुझे अपने करियर पर ईमानदारी के साथ फोकस करने और अपने मूल्यों पर टिके रहने की ताकत देती हैं। मैं बस अपने लक्ष्यों पर टिके रहने की कोशिश करती हूं।
उर्वशी के पोस्ट ने अफवाह को दी थी हवा
आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला पिछले काफी समय से भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। साल 2022 में एक्ट्रेस ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि RP (ऋषभ पंत) ने उन्हें कई घंटे तक इंतजार कराया था। इसके बाद से लोग कयास लगा रहे थे कि उर्वशी ने ऋषभ पंत को लेकर ये बात क्यों कही है।












Click it and Unblock the Notifications