क्या नागार्जुन के बेटे ने उर्वशी रौतेला के साथ की बदतमीजी? उमैर संधू के ट्वीट पर बुरी तरह से भड़कीं एक्ट्रेस

Urvashi rautela and Umair Sandhu: हाल ही में उर्वशी रौतेला फिल्म क्रिटिक उमैर संधू पर बुरी तरह से भड़क उठीं। उर्वशी ने उमैर को अभद्र पत्रकार बताते हुए लीगल नोटिस भेजा है।

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela slams Umair Sandhu: उर्वशी रौतेला अपनी अपकमिंग फिल्म 'एजेंट' पर काम कर रही हैं। फिल्म में एक्ट्रेस साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी के साथ नजर आने वाली हैं। इस बीच खबरें हैं कि एक्ट्रेस ने अपने और अपने को-एक्टर को लेकर चल रही खबरों को लेकर उमैर संधू को लीगल नोटिस भेजा है।

बुरी तरह से भड़कीं उर्वशी
उमैर के पोस्ट से उर्वशी बुरी तरह से भड़क गईं और एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि उन्होंने उमैर संधू नाम के शख्स को लीगल नोटिस भेजा है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने उमैर को अभद्र पत्रकार भी बताया।

उमैर ने क्या कहा था?
बताते चलें कि हाल ही में खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले उमैर संधू ने दावा किया था कि यूरोप में एजेंट की शूटिंग के दौरान अखिल ने कथित तौर पर उर्वशी रौतेला को परेशान किया था। पत्रकार उमैर ने ये भी ट्वीट किया कि उर्वशी ने अखिल को इमिच्योर एक्टर भी कहा था और ये भी कहा था कि उनके साथ काम करने में उर्वशी को परेशानी होती है। देखते ही देखते ये ट्वीट वायरल होने लगा और उर्वशी ने उमैर को लीगल नोटिस भेज दिया।

एक्ट्रेस की टीम ने भेजा लीगल नोटिस
उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर करके लिखा कि उनकी टीम ने उमैर संधू नाम के शख्स को लीगल नोटिस भेजा है। उर्वशी ने आगे कहा कि मानहानि का लीगल नोटिस मेरी लीगल टीम की ओर से आपको भेजा गया है। मैं आप जैसे अभद्र पत्रकार, आपके नकली और हास्यास्पद ट्वीट से नाराज हूं। आप मेरे प्रवक्ता नहीं हैं और हां आप बहुत ही इमिच्योर किस्म के पत्रकार हैं। जिनके वजह से मैं और मेरा परिवार काफी असहज महसूस कर रहे हैं।

उर्वशी ने शेयर किया स्क्रीनशॉट
उर्वशी ने इस पोस्ट के अलावा उमैर संधू के ट्वीट्स का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इन ट्वीट्स में लिखा है कि अखिल अक्किनेनी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को एजेंट फिल्म की शूटिंग के दौरान हैरेस किया है। फिल्म की ये शूटिंग यूरोप में चल रही थी।

उमैर के ट्वीट पर सेलिना ने सुनाई खरी खोटी
इससे पहले भी उमैर ने उर्वशी को लेकर एक ट्वीट करते हुए उनके कैरेक्टर पर सवाल खड़े किए थे। उर्वशी के अलावा उमैर ने सेलिना जेटली को लेकर भी एक विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने उमैर को खरी खोटी सुनाई थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि उम्मीद करती हूं इस पोस्ट से आपके मर्द बनने की जरूरत पूरी हो गई होगी। अब आप अपनी नपुंसकता का इलाज करा पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+