Urvashi Rautela से सुष्मिता सेन ने छीना था मिस यूनिवर्स का ताज, इस वजह से जीतकर भी हुईं बाहर, जानें क्या हुआ
Urvashi Rautela Miss Universe: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस पिछले 10 सालों से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्होंने अब तक कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि सुष्मिता सेन ने उन्हें मिस यूनिवर्स की रेस से बाहर कर दिया था।
साल 2015 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीत चुकी उर्वशी रौतेला ने बताया कि कैसे उन्हें साल 2012 में मिस यूनिवर्स इंडिया कम्पिटीशन से सुष्मिता सेन ने बाहर कर दिया था। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उर्वशी इस बात से अंजान थी कि इसमें पार्टिसिपेट करने के लिए एज लिमिट भी होती है।

हाल ही में उर्वशी रौतेला ने 'मिर्ची प्लस' को दिए इंटरव्यू में कहा कि, 'जब मैंने 2012 में पहली बार मिस यूनिवर्स इंडिया जीता, तो मिस यूनिवर्स के लिए एक आयु सीमा थी। उस वक्त हमारे बॉस डोनाल्ड ट्रम्प थे। इसकी आयु सीमा इसकी 18 वर्ष की थी। हालांकि मुझे पता नहीं था और जीतने के बाद मेरी उम्र 17 साल की थी। लेकिन 24 दिनों बाद मैं पूरी 18 की हो जाती।'
उर्वशी रौतेला ने आगे बताया कि ताज लेने के बाद सुष्मिता सेन ने उम्र की सीमा की वजह से देने से मना कर दिया था। क्योंकि उस दौरान मेरी उम्र 18 साल की नहीं थी। एक्ट्रेस ने कहा, 'इसलिए मुझे सिर्फ 24 दिन के फासले के कारण अपना सबसे अहम मौका गंवाना पड़ा। मुझे लगा कि मैं दुनिया की सबसे बड़ी लूजर हूं।'
लेकिन इसके बाद उर्वशी रौतेला ने हार नहीं मानी और साल 2015 में मिस डिवा के आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया कॉम्पटिशन में फिर से भाग लिया और ये ताज फिर से अपने नाम किया। एक्ट्रेस ने कहा कि वह एकमात्र लड़की हैं जिन्होंने दो बार मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीता था। खैर उर्वशी रौतेला की गिनती आज टॉप एक्ट्रेसेस में होती है।












Click it and Unblock the Notifications