शादी के लिए कैसा लड़का चाहती हैं उर्वशी रौतेला? ऋषभ पंत का नाम लिए बिना कहा- 'मैं ऐसा चाहती हूं जैसे...'

Urvashi Rautela Rishabh Pant: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन एक्ट्रेस भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हालांकि दोनों की तरफ से इस पर कभी कोई रिएक्शन सामने नहीं आया। लेकिन अब पहली बार उर्वशी रौतेला ने चुप्पी तोड़ी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले। इसी दौरान जब उनसे ऋषभ पंत से शादी करने को लेकर सवाल पूछा गया तो एक्ट्रेस ने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर उनके फैंस भी हैरान रह जाएंगे।

urvashi Rautela

उर्वशी रौतेला को सोशल मीडिया पर लोग अक्सर ऋषभ पंत से शादी करने की सलाह देते रहते हैं। वहीं एक यूजर ने उनके पोस्ट पर कमेंट कर लिखा था, 'ऋषभ पंत को मत भूलना मैम। वह बहुत रिस्पेक्ट करता है आपकी और वो हमेशा आपको खुश रखेंगे। हमें खुशी होगी अगर आप उनसे शादी कर लेंगी तो।'

इसके बाद जब एक्ट्रेस से शादी पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस पर जवाब देने से मना कर दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'मुझे कोई इंट्रेस्ट नहीं है और मैं कोई कमेंट नहीं करना चाहती।' इसके बाद एक्ट्रेस से पूछा गया कि उन्हें शादी के लिए कैसा लड़का चाहिए तो उन्होंने जवाब में कहा, 'सिंपल, संस्कारी और सुशील।' फिलहाल उर्वशी रौतेला का ये जवाब सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

बता दें कि उर्वशी रौतेला अक्सर ऐसा पोस्ट शेयर करती हैं जिसे देख फैंस अंदाजा लगाते हैं कि उन्होंने ऋषभ पंत के लिए लिखा है। जब पिछले साल क्रिकेटर का कार एक्सीडेंट हुआ था तो एक्ट्रेस ने अस्पताल की फोटो शेयर की थी जिसे देख फैंस का कहना था कि वह क्रिकेटर से मिलने गई थीं। हालांकि इन अफवाहों पर ऋषभ पंत ने कोई रिएक्शन नहीं दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+