'सासू मां की दुआ लगती है' ऋषभ पंत के लिए उर्वशी रौतेला की मां ने किया ऐसा पोस्ट, ट्रोलर्स ने की जमकर खिंचाई
उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत आए दिन चर्चा में रहते हैं। अब हाल ही में उर्वशी रौतेला की मां ने ऋषभ पंत को लेकर ऐसा पोस्ट कर दिया जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
Urvashi Rautela Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत और मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। एक्ट्रेस जब भी कोई नया पोस्ट करती हैं तो, यूजर्स उन्हें ऋषभ पंत के नाम से ट्रोल करते हैं। हालांकि इस बार उर्वशी रौतेला नहीं बल्कि उनकी मां ने क्रिकेटर से जुड़ा ऐसा पोस्ट किया जिसके बाद वह बुरी तरह ट्रोल हुईँ।

उर्वशी रौतेला की मां ने ऋषभ पंत के लिए मांगी दुआ
दरअसल, ऋषभ पंत हाल ही में एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इसकी वजह से उनके शरीर में कई गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल क्रिकेटर का इलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा है। जिस दिन ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ था उसी दिन उर्वशी रौतेला ने एक पोस्ट शेयर कर उनके ठीक होने की दुआ मांगी थी। अब एक्ट्रेस के बाद उनकी मां ने ऋषभ पंत को लेकर एक पोस्ट किया है। जो कि, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बोलीं- 'बाबा आप पर कृप्या करें और जल्द ही...'
उर्वशी रौतेला की मां मीरा ने क्रिकेटर ऋषभ पंत के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने क्रिकेटर के ठीक होने की दुआ मांगी है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस पोस्ट में उन्होंने ऋषभ पंत की एक तस्वीर शेयर की है और कैप्शन पर लिखा, 'सोशल मीडिया की अफवाह एक तरफ और आप का स्वस्थ होकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन करना दूसरी तरफ। सिद्धबली बाबा आप पर विशेष कृपा करें, आप सभी लोग प्रार्थना करें'।

यूजर्स ने किया उर्वशी की मां को ट्रोल
अब उर्वशी रौतेला की मां द्वारा किया गया ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उर्वशी रौतेला की मां के इस पोस्ट पर अब फैंस के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऋषभ पंत को उनका दामाद बताकर बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।
'सासू मां की लगती है दुआ'
एक यूजर ने उर्वशी की मां की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'दामाद जी लिखना भूल गईं आप'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'दामाद जी ठीक हो जाएंगे आप टेंशन मत लो'। वहीं, एक अन्य यूज़र लिखते हैं कि, 'सासू मां की दुआ हमेशा काम आती है'। एक यूज़र लिखते हैं- 'अब मम्मी खुद मैदान में उतर गईं, ऋषभ और उर्वशी का रिश्ता करने में'।

ऋषभ पंत का चल रहा इलाज
दरअसल, नए साल के मौके पर ऋषभ पंत अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए अपने घर जा रहे थे। तभी रुड़की के पास उनका कार एक्सीडेंट हो जाता है। इस घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्रिकेटर को शरीर में कई गंभीर चोटें आई हैं। जिसके बाद से लगातार भारतीय क्रिकेट टीम से लेकर सिनेमा जगत के सितारे उनके ठीक होने की दुआ मांग कर रहे हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications