जमीन पर बैठकर उर्वशी रौतेला ने कटवा दिए अपने बाल, फोटो शेयर कर कहा- महिलाओं का सम्मान करें नहीं तो....
Urvashi Rautela Hair Cut: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ईरान की महिलाओं के समर्थन में आगे आई हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उर्वशी रौतेला ने लड़कियों की हत्या के विरोध में अपने बाल तक कटवा लिए हैं।
Urvashi Rautela Hair Cut: ईरान इस समय सुर्खियों में छाया हुआ है। दरअसल ईरान में काफी लंबे समय से हिजाब के विरोध में प्रदर्शन चल रहा है। एक तरफ, जहां आम लोग वीडिया शेयर कर सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के विरोध में आवाज उठाते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ बॉलीवुड सेलेब्स भी ईरान की महिलाओं के सपोर्ट में बोलती दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपने जलवे बिखरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ईरान की महिलाओं का सपोर्ट करती नजर आई थीं, वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला उन महिलाओं के समर्थन में आगे आई हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उर्वशी रौतेला ने लड़कियों की हत्या के विरोध में अपने बाल तक कटवा लिए हैं।

जमीन पर बैठकर उर्वशी ने कटवाए बाल
आपको बता दें कि ईरान में हिजाब के विरोध में चल रहे प्रदर्शन का सपोर्ट करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। वायरल हो रही इन तस्वीरों में उर्वशी जमीन पर बैठी हुईं नजर आ रही हैं। वहीं उनके पास ही जमीन पर बैठा एक शख्स उनके बाल काट रहा है। इन तस्वीरों को उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकांट पर शेयर किया है।

महिलाओं के समर्थन में कटवा दिए बाल
अपनी इन तस्वीरों सो सोशल मीडिया पर शएयर करते हुए उर्वशी ने कैप्शन में लिखा है- मैं मेरे बाल कटवा रही हूं। ईरानी मोरल पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद माशा अमीनी का निधन हो गया है। प्रदर्शन के दौरान ईरान की कई महिलाओं व लड़कियों ने अपनी जान गवा दी है। वहीं 19 साल की उत्तराखंड की रहने वाली अंकिता भंडारी की भी जान चली गई है। मैं इन सब महिलाओं के समर्थन में अपने बाल कटवा रही हूं।

कहा- महिलाओं का सम्मान करें
उर्वशी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है- ईरानियन सरकार के खिलाफ पूरी दुनियाभर की महिलाएं बालों को कटवाकर प्रोटेस्ट कर रही हैं। महिलाओं का सम्मान करें। आपको बता दूं कि बालों को महिलाओं की खूबसूरती के रूप में देखा जाता है। अपने बालों को पब्लिकली चॉप करके महिलाओं ने समाज को यह दिखा दिया कि वह समाज की परवाह नहीं करतीं।

अपनी जिंदगी का फैसला महिलाएं खुद लेंगी
उर्वशी ने आगे लिखा- महिलाओं ने आज ये सबको बता दिया है कि वह इस बात का निर्णय किसी और को नहीं लेने देंगी कि उन्हें क्या पहनना चाहिए है, कैसे बर्ताव करना चाहिए और कैसे जीना चाहिए। अपनी जिंदगी के बारे में फैसले लेने का अधिकार महिलाओं को है।

प्रियंका चोपड़ा ने भी किया था सपोर्ट
जानकारी के अनुसार उर्वशी रौतेला से पहले ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा भी महिलाओं के समर्थन में उतर चुकी हैं। वहीं, वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स की एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने भी महिलाओं के सपोर्ट में वीडियो शेयर किया था। खबर है कि ईरानियन सरकार ने महिलाओं के लिए हिजाब पहनना अनिवार्य कर दिया है, जिसकी वजह से वहां की महिलाएं इसका जबरदस्त विरोध कर रही हैं।
-
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
ईरान के साथ तनाव के बीच विदेश मंत्री जयशंकर ने पश्चिम एशिया संकट पर इजरायली विदेश मंत्री से बातचीत की। -
Pakistan: जिस होटल में ईरान-US की कराई मीटिंग, उसी का पैसा डकार गए शहबाज शरीफ! खाते में लिखवाकर 9-2-11 -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
US Iran Talks : ईरान-अमेरिका जंग पर ब्रेक ? पहला राउंड फेल होने के बाद 16 अप्रैल को होगी आर-पार की बात -
Trump Iran Nuclear Weapon: 'ईरान नहीं बनेगा न्यूक्लियर पावर' ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव,मिडिल ईस्ट जंग पर असर -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications