उर्वशी रौतेला ने पूछा-'आखिर दिल की दवा क्या है?', यूजर्स ने उड़ाया मजाक बोले-'ऋषभ पंत दवा देदो'

उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर अपनी 3 तस्वीरें शेयर की। तस्वीर शेयर कर उन्होंने फैंस से ऐसा सवाल पूछ लिया कि वह फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई।

मुंबई, 22 सितंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और क्रिकेटर ऋषभ पंत का इस वक्त सोशल मीडिया पर कोल्ड वॉर चल रहा है। ये वॉर इतना बढ़ चुका है कि जब भी उर्वशी रौतेला कई स्पॉट की जाती हैं या फिर वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं तो फैंस के मुंह से बस एक ही शब्द निकलता ऋषभ पंत। वहीं एक बार फिर उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।

उर्वशी रौतेला ने शेयर की बोल्ड तस्वीरें

उर्वशी रौतेला ने शेयर की बोल्ड तस्वीरें

उर्वशी रौतेला ने कुछ ही देर पहले अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की। इसमें उन्हें एक डीप नेक ड्रेस पहनकर पोज करते हुए देखा जा सकता है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने एक गॉगल भी लगाया है। इसके अलावा उन्हें ब्लैक कलर की कैप पहने पोज देते हुए देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर बयां किया दिल का हाल

उर्वशी रौतेला की ये हॉट तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुल 3 फोटो पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन पर लिखा, 'दिल-ए-नादान तुझे हुआ क्या है, आखिर इस दर्द की दवा क्या हैl' इस पोस्ट पर एक्ट्रेस ने कई लोगों को टैग किया हुआ है। लेकिन एक्ट्रेस फोटो पर दिए अपने कैप्शन की वजह बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।

यूजर्स ने उड़ाया बुरी तरह मजाक

यूजर्स ने उड़ाया बुरी तरह मजाक

उर्वशी रौतेला की इन फोटोज पर तमाम तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि, 'बेहद खूबसूरत'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इस दर्द की दवा हैं ऋषभ पंत'। एक यूजर ने लिखा कि, 'ऋषभ पंत दवा देदो भाईl'

कैसे शुरू ऋषभ और उर्वशी का कोल्ड वॉर?

कैसे शुरू ऋषभ और उर्वशी का कोल्ड वॉर?

बता दें कि कई दिनों से उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत का विवाद चल रहा है। ये विवाद तब शुरू हुआ जब उर्वशी रौतेला ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, ऋषभ पंत ने उनसे मिलने के लिए रातभर होटल की लॉबी में इंतजार किया था। जिसके जवाब में ऋषभ पंत उर्वशी रौतेला पर निशाना साधते हुए कहा था कि 'कुछ लोग फेमस होने के लिए कुछ भी करते हैं'। हालांकि बाद में उर्वशी रौतेला ने उनसे माफी मांगी थी जिसके बाद इस विवाद पर दोनों ने चुप्पी साध ली थी।

उर्वशी रौतेला का वर्कफ्रंट

उर्वशी रौतेला का वर्कफ्रंट

उर्वशी रौतेला के वर्कफ्रंट की बात करें तो, जल्द ही एक्ट्रेस फिल्म ग्रे, ब्लैक रोज में नजर आने वाली हैं। इससे पहले वे हिंदी मूवी वर्जिन भानुप्रिया में नजर आई थीं। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म द लेजेंड में देखा गया था। अब जल्द ही एक्ट्रेस एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+