दूसरे धर्म में उर्मिला मांतोडकर ने रचाई शादी, 8 साल बाद भी नहीं बन पाई मां, क्या इस वजह से हो रहा तलाक?
Urmila Matondkar Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने साल 2016 मोहसिन अख्तर मीर से गुपचुप शादी रचाई थी। लेकिन 8 साल की शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई। जी हां एक्ट्रेस अब जल्द ही अपने पति को तलाक देने वाली हैं।
बता दें कि, उर्मिला और मोहसिन शादी के टूटने की ख़बरों ने सुर्खियां बटोरीं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, उर्मिला ने कोर्ट में तलाक के लिए आवेदन किया है, और यह मामला आपसी सहमति से नहीं हो रहा है। उनके तलाक की वजह अभी तक किसी को नहीं पता है। और यह खबर उर्मिला के फैंस के लिए बड़ा सदमा है।

बता दें कि, 8 साल की शादी में उर्मिला और मोहसिन ने अब तक माता-पिता बनने का निर्णय नहीं लिया है, और कई बार उनके फैंस ने उन्हें इस बारे में पूछा है, लेकिन उर्मिला ने कभी इस पर ज्यादा बात नहीं की। लेकिन एक पुराने इंटरव्यू में उर्मिला ने इसके पीछे की वजह बताई थी।
उर्मिला ने ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में मां बनने को लेकर अपने विचार साझा किए थे। उन्होंने कहा था, "मैं मां बनने के बारे में सोच रही हूं और नहीं भी। अगर ऐसा होता है तो हो जाएगा। लेकिन मुझे इसकी उम्मीद नहीं और ऐसा भी नहीं है कि मैं इसके बारे में सोचती नहीं हूं। हर महिला के लिए मां बनना बहुत ज्यादा जरूरी नहीं है। ये एक सही कारण से होना चाहिए और मुझे बच्चों से बेहद प्यार है। लेकिन कई बच्चे हैं जिन्हें हमारी देखभाल और प्यार की ज़रूरत है। यह ज़रूरी नहीं कि आपकी कोख से ही हों।"
बता दें कि, उर्मिला मांतोडकर की मोहसिन अख्तर मीर से पहली मुलाकात मनीष मल्होत्रा की पार्टी में हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई औऱ फिर ये प्यार में बदल गई। इसके बाद कपल ने साल 2016 में गुपचुप तरीके से शादी की थी। अब 8 साल बाद दोनों का तलाक होने जा रहा है। हालांकि उर्मिला ने अब तक इस पर कोई बयान नहीं दिया।












Click it and Unblock the Notifications