राम गोपाल वर्मा के साथ जुड़ा नाम, फिर दूसरे धर्म में रचाई शादी, इन विवादों में रही उर्मिला मांतोडकर
Urmila Matondkar Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर 90 के दशक की सबसे टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। उन्होंने हिंदी के साथ कई साउथ फिल्मों में भी काम किया है। उर्मिला ने अपने करियर में करोड़ों फैंस का दिल जीता है। इस एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के सभी खानों के साथ फिल्में की हैं। लेकिन इसके बावजूद वह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से काफी विवादों में रहीं।
उर्मिला मातोंडकर का नाम फिल्म निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा से जुड़ा था। राम गोपाल वर्मा हर फिल्म में उर्मिला को जरूर कास्ट करते थे। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और फिर राम गोपाल वर्मा उर्मिला के दीवाने हो गए। लेकिन निर्देशक की वजह से उर्मिला को कोई और डायरेक्टर फिल्म के लिए साइन नहीं करता था।

उर्मिला मातोंडकर के करियर के मुश्किलें तब बढ़ीं जब राम गोपाल वर्मा की वजह से कोई और डायरेक्टर उर्मिला के साथ काम नहीं करना चाहता था। इसके बाद उन्हें फिल्में मिलनी बंद हो गई और धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और फिर साल 2016 में अदाकारा ने 10 साल छोटे कश्मीरी बिजनेसमेन मोहसिन अख्तर से शादी कर ली। जिसकी वजह से उन्हें खूब ट्रोल किया गया।
रिपोर्ट्स की मानें तो, उर्मिला मांतोडकर को लेकर खबर आई थी कि उन्होंने शादी करने के बाद इस्लाम धर्म अपना लिया था। हालांकि एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर रिएक्शन देते हुए ये साफ कहा था कि वह खुद को हिंदू मानने पर गर्व महसूस करती हैं। उर्मिला ने कहा, 'मैंने इस्लाम नहीं अपनाया मैं हिंदू धर्म को फॉलो करती हूं। अगर मैं इस्लाम को अपनाती तो भी इसे गर्व के साथ कहती।'
बता दें कि, उर्मिला मांतोडकर अब अपने पति मोहसिन अख्तर से अलग हो चुकी हैं। पिछले साल 2024 में ही एक्ट्रेस के तलाक की खबर आई थी। हालांकि ये रिश्ता किस वजह से टूटा इस पर उर्मिला का कोई बयान सामने नहीं आया। अब फिल्मों से दूर उर्मिला को केव सोशल मीडिया या किसी शो में बतौर गेस्ट देखा जाता है।
ये भी पढ़ें: उर्मिला मातोंडकर ने Instagram अकाउंट हैक होने के बाद दर्ज कराई FIR, बताईं कुछ जरूरी बातें












Click it and Unblock the Notifications