Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उर्मिला मातोंडकर ने Instagram अकाउंट हैक होने के बाद दर्ज कराई FIR, बताईं कुछ जरूरी बातें

मुंबई। अभिनेत्री-राजनेता उर्मिला मातोंडकर का इंस्टाग्राम अकाउंटर बुधवार को हैक हो गया था, जिसके बाद उन्होंने राज्य की पुलिस की साइबर विंग महाराष्ट्र साइबर में एफआईआर दर्ज करवाई। मातोंडकर ने ट्विटर पर लिखा कि जैसे ही उन्होंने इस फोटो-वीडियो शेयरिंग एप पर किसी डायरेक्ट मैसेज का जवाब दिया, तभी उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल के साथ छेड़छाड़ की गई। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। पहले वो आपको DM (डायरेक्ट मैसेज) करते हैं और आपको कुछ स्टेप्स का पालन करने को कहते हैं और अकाउंट को वेरिफाई करने की बात कहते हैं, फिर वो हैक हो जाता है।'

Urmila Matondkar, Instagram, Urmila Matondkar instagram account hacked, FIR, Maha Cyber, bollywood news, bollywood actress, actress urmila matondkar, urmila matondkar instagram account hack, बॉलीवुड अभिनेत्री, बॉलीवुड न्यूज, उर्मिला मातोंडकर, इंस्टाग्राम अकाउंट, उर्मिला मातोंडकर इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, उर्मिला मातोंडकर इंस्टाग्राम, एफआईआर, महा साइबर

एक अन्य ट्वीट में उर्मिला मातोंडकर ने जानकारी दी कि उन्होंने अकाउंट के हैक होने पर महाराष्ट्र साइबर में एफआईआर दर्ज करवाई है। साथ ही कहा कि महिलाओं को 'साइबर अपराधों' को हल्के में नहीं लेना चाहिए। मातोंडकर ने ट्वीट में लिखा, 'महिलाओं को 'साइबर अपराधों' को हल्के में नहीं लेना चाहिए। मैंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट हैकिंग की एफआईआर दर्ज करवाई है। साइबर क्राइम डीसीपी रश्मि करनदिकर से मुलाकात की, जिन्होंने इस मुद्दे पर मुझे बहुत जानकारी दी। भविष्य में इसपर निश्चित रूप से काम करूंगी।' जानकारी के मुताबिक मातोंडकर के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट हटा दी गई थीं और डिस्पले नाम बदलकर 'इंस्टाग्राम सपोर्ट' कर दिया गया था।

प्रोफाइल पर मैसेज लिखा था, 'यह आपको भेजा गया ऑटोमेटिड (स्वचालित) मैसेज है। अगर आप कॉपीराइट का उल्लंघन करते हैं, तो आपको एक ऑटोमेटिड मैसेज मिलेगा।' उर्मिला मातोंडकर की बात करें तो उन्होंने साल 2019 में कांग्रेस के टिकट पर उत्तरी मुंबई निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने हाल ही में शिवसेना ज्वाइन की है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+