बोल्ड ड्रेस से सबको हैरान करने वाली उर्फी जावेद को जानें किससे हो गया था प्यार
नई दिल्ली, 19 नवंबर। बिग बॉस फेम उर्फी जावेद अपने बोल्ड ड्रेस के कारण लगभग हर दिन चर्चा में बनी हुई हैं। सुर्खियों में बने रहने के लिए उर्फी गार्बेज बैग से बनी ड्रेस पहनकर सबको चौका दिया था। नवाबों के शहर लखनऊ की रहने वाली उर्फी जावेद ने बहुत छोटी उम्र से ही अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही हैं। दिल से बागी उर्फी जावेद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखते ही एक कलाकार को दिल दे बैठी थीं और उसे कुछ समय डेट भी किया।

उर्फी का इस एक्टर पर आ गया था दिल
उर्फी ने अपने प्यार का इजहार खुलेआम किया था। अपने सेक्सी अंदाज से फैंस को दीवाना बनाने वाली उर्फी का 2007 में अपने को एक्टर पारस पर दिल आ गया था। दोनों एक साथ मां दुर्गा सीरियल में नजर आए थेबोल्ड ड्रेस से सबको हैरान करने वाली उर्फी जावेद को जानें किससे हो गया था प्यार

9 महीने में हो गया था ब्रेकअप
पारस वो ही एक्टर हैं जो अनुपमा सीरियल में बेटे का किरदार निभा रहे हैं। पारस और उर्फी एक दूसरे को लंबे समय तक डेट कर चुके हैं। उर्फी और पारस ने अपने प्यार का इजहार भी ऑफिसियली किया था। दोनों के बीच 9 महीनों तक सीरियस अफेयर चला लेकिन कुछ कारणों से दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया।

कालेज के समय से ही बागी रही हैं उर्फी
अपनी बिंदास और हॉट अवतार के कारण उर्फी आए दिन ट्रोलिंग का शिकार होती रहती हैं। सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज से तहलका मचाने वाली उर्फी एक्टिंग से कम अपने बेबाक अंदाज से खूब पॉपुलर हुईं। एक्ट्रेस अभी नहीं अपने कालेज के समय से ही बागी रही हैं।

घर से भाग कर हफ्ते भर दिल्ली के पार्क में रही थीं उर्फी
बड़े भैया की दुल्हनिया और चंद्र नंदनी कसौटी जिंदगी की 2 में जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुकी उर्फी ने बताया था कि, "मैं अपनी मां और दो अन्य भाई-बहनों को छोड़कर अपनी दो बहनों के साथ घर से भाग गई और एक हफ्ते तक दिल्ली के एक पार्क में रही। फिर हम तीनों ने नौकरी की तलाश शुरू की। शुक्र है कि मुझे कॉल सेंटर में नौकरी मिल गई। इसके तुरंत बाद मेरे पिता ने दूसरी शादी कर ली और फिर परिवार की सारी जिम्मेदारी मेरे और मेरी बहनों के कंधों पर आ गई थी।












Click it and Unblock the Notifications