Urfi Javed ने बीच में छोड़ा समय रैना का शो,कंटेस्टेंट्स ने की घटिया बातें, मिया खलीफा से हुई तुलना
Urfi Javed: समय रैना का शो 'इंडिया का गॉट लेटेंट' एक बार फिर विवादों में घिर गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद, जो शो पर एक गेस्ट के तौर पर आई थीं, दो कंटेस्टेंट्स ने उनकी बेइज्जती की जिसके बाद शो से बीच में ही निकल गईं।
उर्फी जावेद ने बीच में छोड़ा समय रैना का शो
उर्फी ने अब इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने अचानक शो से बीच में चले जाने की वजह बताई है। उन्होंने शो पर जो हुआ, उस बारे में खुलकर बात की। उर्फी ने यह भी बताया कि एक कंटेस्टेंट ने उन्हें एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस मिया खलीफा से तुलना की थी।

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने तोड़ी चुप्पी
इस पूरे विवाद पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए उर्फी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "मुझे लगता है मैंने मैन्युअल मिस कर दिया, आजकल लोग किसी को गाली देना या बस किसी की शेमिंग करना समझते हैं कि यह अच्छा है या इससे व्यूज मिलते हैं। मुझे माफ़ करना लेकिन मैं किसी को भी मुझे गाली देने, मेरे शरीर के बारे में बातें करने या मेरे बारे में बिना जाने कुछ भी सोचने की इजाजत नहीं देती।'
Urfi Javed: एक्ट्रेस का शो में उड़ाया मजाक
उर्फी जावेद ने आगे लिखा, 'ये सब आखिर क्यों? सिर्फ 2 मिनट की फेम के लिए? जिस लड़के ने मुझे गाली दी, वो मजाक नहीं कर रहा था, वो सच में गुस्से में था जब मैंने उससे पूछा कि वो खुद को हैंडिकैप क्यों बना रहा था। फिर उसने मुझे स्टेज पर सबके सामने गाली दी।"
Urfi Javed: मिया खलीफा से हुई तुलना
इसके अलावा, उर्फी ने एक और कंटेस्टेंट के बारे में भी बताया जिसने उनकी शेमिंग की और मिया खलीफा से उनकी तुलना की। उर्फी ने कहा "दूसरा बस कूल बनने की कोशिश कर रहा था, मुझे शेमिंग करते हुए मिया खलीफा से तुलना कर रहा था और मेरे 'हाई बॉडी काउंट' पर अपनी नाखुशी जाहिर कर रहा था। मुझे घिन आई। मुझे इन लोगों को कुछ कहना चाहिए था, लेकिन मैंने नहीं कहा क्योंकि जहाँ मैं थी, वहां सबको यह 'कूल' लग रहा था। नहीं, यह 'कूल' नहीं है। यह कभी भी ठीक नहीं है।"
इन टिप्पणियों के बाद उर्फी काफी नाखुश और निराश हो गईं, जिसके बाद उन्होंने शो से वॉकआउट कर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, शो के होस्ट समय रैना ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, जिस वजह से स्थिति और भी बिगड़ गई।
बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब समय रैना या उनका शो किसी विवाद में घिरा हो। इससे पहले, समय ने कुशा कपिला का उनके जोरा अहलूवालिया से तलाक को लेकर जमकर मजाक उड़ाया था, जिसके बाद वह भी सुर्खियों में आ गए थे।
ये भी पढ़ें: Urfi Javed को मशहूर कथावाचक ने किया Roast, जानें माता-पिता को लेकर क्या कही बड़ी बात?












Click it and Unblock the Notifications