Urfi Javed को मशहूर कथावाचक ने किया Roast, जानें माता-पिता को लेकर क्या कही बड़ी बात?
Aniruddhacharya Maharaj Roast Urfi Javed: उत्तर प्रदेश की राजधानी 'लखनऊ' को जब हम याद करते हैं, तो जहन में नफासत, तहजीब, अदब, लखनवी अंदाज और पहनावे में चिकनकारी, शेरवानी, कुर्ता-पाजामा, और साड़ी का ख्याल आता है। यहां के लोग अपने परिधान में एक नफासत और सम्मान की भावना रखते हैं। इसी शहर से ताल्लुक रखने वाली उर्फी जावेद ने एक ऐसा अंदाज अपनाया है, जो इस पारंपरिक सोच से बिलकुल अलग और अनोखा है।
उर्फी की ड्रेसिंग सेंस ने उन्हें न केवल सोशल मीडिया पर एक स्टार बना दिया है, बल्कि फैशन और पॉप कल्चर में एक नए ट्रेंडसेटर के रूप में खुद को शुमार किया है। साथ ही साथ विरोधाभास को भी दावत दी। इसी कड़ी में, मशहूर कथावाचक डॉक्टर अनिरुद्ध आचार्य महाराज ने उर्फी के ड्रेस पर टिप्पणी की। आइए जानते हैं, क्या कुछ कहा....

महाराज से जब, उर्फी के बारे में बात की गई तो, उन्होंने उर्फी को पंखा वाली बहन कहकर संबोधित किया। वहीं, महाराज ने उर्फी के कपड़ों पर मुस्कुराते हुए कहा कि सही है, जो करती है करती रहे। आगे कहा कि समझाया उसे जाता है, जो समझें। लेकिन, जिसकी समझ से ही परेह है, उसे क्या समझाना। क्या उनके मां-बाप ने नहीं समझाया होगा। बेटा पंखा न लगा, खूब समझाया होगा। लेकिन, उर्फी पंखा लगाकर घूम रही है।
लखनऊ से उर्फी जावेद का नाता
उर्फी जावेद का जन्म और प्रारंभिक जीवन लखनऊ, उत्तर प्रदेश में बीता। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सिटी मोंटेसरी स्कूल (CMS) से की और बाद में मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की। लखनऊ से उनका गहरा संबंध है, और वह अपने संघर्ष के दिनों को अक्सर लखनऊ से जोड़कर देखती हैं। लखनऊ में ही उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की दिशा में कदम बढ़ाया।
अपनी यूनिक ड्रेसिंग सेंस को लेकर उर्फी जावेद की राय
उर्फी जावेद ने हमेशा कहा है कि उनका फैशन सेंस उनके आत्म-अभिव्यक्ति का तरीका है। वह समाज के नियमों और परंपराओं से बंधी नहीं रहना चाहतीं। एक मीडिया कॉन्फ्रेंस में उर्फी ने बताया था कि मेरे कपड़े मेरी पसंद हैं, और मैं किसी की सोच से प्रभावित नहीं होती। लोगों का काम है कहना, और मेरा काम है अपनी पसंद को जीना। फैशन मेरे लिए एक आर्ट है, और मैं इसमें किसी की रुकावट नहीं चाहती।
उर्फी जावेद का ड्रेसिंग सेंस: अनूठी पहचान
उर्फी जावेद का ड्रेसिंग सेंस उन्हें किसी भी भीड़ से अलग करता है। उनका पहनावा पारंपरिक से बिलकुल विपरीत है और वे अपनी ड्रेसिंग को एक आर्ट फॉर्म के रूप में देखती हैं। वह प्लास्टिक, तार, रस्सी, सेफ़्टी पिन, कांच और यहां तक कि तस्वीरों से बनी ड्रेसें भी पहन चुकी हैं। उनकी ड्रेसिंग में सबसे खास बात यह है कि वह खुद अपने कपड़े डिजाइन करती हैं। कई बार उनकी ड्रेसेस को देखकर लगता है कि यह फैशन के नियमों को चुनौती देने का एक साहसिक प्रयास है।
उर्फ़ी के फैशन का यही अनूठापन उन्हें न केवल भारत बल्कि दुनियाभर में चर्चा का विषय बना देता है। वह सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर ट्रेंड करती हैं और लाखों की संख्या में उनके फॉलोअर्स हैं। जहां कुछ लोग उनके इस अंदाज को बोल्ड और आधुनिक मानते हैं, वहीं कई लोग इसे आलोचना का विषय भी बनाते हैं।
उर्फी जावेद कब-कब विवादों में रही?
उर्फी जावेद अपने बोल्ड फैशन चॉइस और सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से लगातार विवादों में रहती हैं। उर्फी का अनूठा और विवादित ड्रेसिंग स्टाइल अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और आलोचना का शिकार होता है। वह खुद ही अपनी पोशाकें डिजाइन करती हैं और कभी-कभी प्लास्टिक, रस्सी, और अन्य अजीब सामग्री से बने कपड़े पहनती हैं।
सोशल मीडिया पर उर्फी को उनके पहनावे के लिए अक्सर आलोचना झेलनी पड़ती है। वह अपनी प्रतिक्रियाओं में ट्रोलर्स को करारा जवाब देने के लिए जानी जाती हैं। बिग बॉस OTT (2021) इस शो के दौरान उर्फी ने अपने बोल्ड बयान और फैशन सेंस से दर्शकों का ध्यान खींचा, लेकिन उनकी छवि और अधिक विवादास्पद हो गई।
कौन है कथावाचक डॉक्टर अनिरुद्ध आचार्य महाराज?
डॉक्टर अनिरुद्ध आचार्य महाराज एक प्रसिद्ध धार्मिक कथावाचक हैं, जो विभिन्न धार्मिक आयोजनों और कथा वाचन में सक्रिय हैं। वह अपने प्रवचनों और धार्मिक कथाओं के माध्यम से भक्ति और धर्म का प्रचार करते हैं। वे हिंदू धर्म के विभिन्न धार्मिक ग्रंथों, विशेष रूप से भागवत कथा और रामचरितमानस का वर्णन करते हैं।
उनकी शैली में आध्यात्मिक संदेश के साथ-साथ वर्तमान सामाजिक मुद्दों को जोड़कर प्रवचन देना शामिल है, जो युवाओं और वृद्धों दोनों के बीच लोकप्रिय है। उनके प्रवचन कार्यक्रम देशभर में होते हैं और कई भक्तों के बीच उनकी कथाएं विशेष रूप से लोकप्रिय हैं।












Click it and Unblock the Notifications