'तुम्हारे लिए जेल है बेहतर' प्रत्यूषा बनर्जी के एक्स BF ने उर्फी जावेद का उड़ाया मजाक, मिला ऐसा जवाब

Urfi Javed On Rahul Raj: उर्फी जावेद अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह किसी भी अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती। उर्फी जावेद ने अब राहुल राज सिंह, जो दिवंगत अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी के एक्स-बॉयफ्रेंड हैं, को एक तीखे बयान से आड़े हाथों लिया। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

बता दें कि, यह विवाद तब शुरू हुआ जब राहुल राज ने उर्फी जावेद के लेटेस्ट लुक का मजाक उड़ाया, जिसमें उन्होंने एक ऐसी ड्रेस पहनी थी, जिसका डिज़ाइन सांप या ड्रैगन जैसा था। जाहिर तौर पर, यह उर्फी के बाकी आउटफिट्स की तरह ही अजीब और अलग था। राहुल ने उर्फी के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए उसे 'कार्टून' कहा और यह भी कहा कि उसे सर्कस में होना चाहिए।

Urfi Javed

दरअसल, उर्फी जावेद के पोस्ट के कमेंट सेक्शन में राहुल ने लिखा, "कार्टून ये लड़की.. सर्कस इसके लिए बेहतर जगह है।" लेकिन उर्फी ने राहुल के इस कमेंट को नजरअंदाज करने के बजाय उन्हें आड़े हाथों लिया। उर्फी ने जवाब देते हुए कहा, "तुम्हारे लिए जेल बेहतर जगह है, हम सभी को प्रत्युषा याद है। उफ्फ, क्या जोरदार जवाब!" हालांकि, राहुल ने जवाब देते हुए लिखा, 'हाहा तुमने तो दिल पर ले लिया, मैंने तो कॉम्लिमेंट दिया। लोग सर्कस के लिए टिकट खरीदते हैं।'

यह विवाद राहुल के लिए और भी जटिल हो गया, क्योंकि इससे पहले अगस्त 2023 में मुंबई की एक अदालत ने राहुल को दोषी ठहराया था, जिसमें कहा गया था कि उनकी प्रताड़ना ने प्रत्यूषा को आत्महत्या के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया।

अदालत ने यहां तक ​​कहा कि राहुल द्वारा किए गए "शारीरिक, भावनात्मक और वित्तीय उत्पीड़न और शोषण" ने एक्ट्रेस को सुसाइड करने पर मजबूर किया था। बालिका वधू एक्ट्रेस ने 1 अप्रैल, 2016 को गोरेगांव में अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। उस वक्त एक्ट्रेस राहुल को डेट कर रही थीं।

ये भी पढ़ें: Urfi Javed को मशहूर कथावाचक ने किया Roast, जानें माता-पिता को लेकर क्या कही बड़ी बात?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+