सलमान खान पर कमेंट कर बुरा फंसे अशनीर ग्रोवर, उर्फी जावेद ने दिखाई औकात, लिखा- 'ये आदमी'
सलमान खान ने बिग बॉस में अशनीर ग्रोवर की क्लास लगाई थी। बिग बॉस 18 में अश्नीर को सलमान ने उनके ऊपर किए गए कमेंट्स के लिए लताड़ लगाई थी। इसके बाद अशनीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर सफाई दी थी। लेकिन अब एक बार वो फिर से सुर्खियों में हैं। क्योंकि उन्होंने सलमान को एक मंच से फटकारा है।
उन्होंने कहा था, "फालतू का पंगा लेके अपना कंपटीशन खड़ा किया उसने। मैं तो शांति से गया था जब मुझे बुलाया गया था। अब ड्रामा क्रिएट करने के लिए किसी को बोल दो, अरे मैं तो आपसे मिला ही नहीं। मैं तो तुम्हारा नाम भी नहीं जानता। अबे नाम नहीं जानता तो बुलाया क्यों था?" अब इस पर अशनीर को उर्फी जावेद ने करारा जवाब दिया है।

पूरी कॉन्ट्रोवर्सी पर उर्फी जावेद का कमेंट आया है। उन्होंने सलमान खान का बचाव किया है। उर्फी ने सोशल मीडिया पर अशनीर के बयान को शेयर करते हुए लिखा, "बस अब ये सलमान के सामने बोल के दिखा! यह आदमी सलमान का कॉम्पिटिशन है?" साथ ही उर्फी ने अशनीर ग्रोवर को एक चैलेंज भी दे दिया है।
बता दे, अशनीर ने सलमान पर कमेंट करते ये भी कहा, "और एक बात मैं बता देता हूँ, तुम अगर मेरी कंपनी के ब्रांड एंबेसडर थे तो ऐसा नहीं हो सकता कि तुम मुझसे बिना मिले ब्रांड एंबेसडर बन गए। मैं भी कमीनों की तरह ही कंपनी चलाता था। सब कुछ मुझे ही देखना पड़ता था।"
कहां से हुई मामले की शुरुआत
अशनीर ने 2023 में "वाघेरा वाघेरा" पॉडकास्ट में भी सलमान से जुड़ी एक घटना पर बात की थी, जब उन्हें सलमान के साथ एक तस्वीर लेने का मौका नहीं मिला था। जब अशनीर ने माफी मांगी थी, तब सलमान ने बिग बॉस 18 के एक एपिसोड में उन पर गुस्से में प्रतिक्रिया दी थी और कहा था, "मुझे इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। बस ये कि जब आप किसी के बारे में गलत विचार फैलाते हो, तो वह बाद में आपको खुद ही नुकसान पहुंचाता है।"












Click it and Unblock the Notifications