'इस उम्र में होता है ये सब' उदित नारायण के किस विवाद पर उर्फी जावेद ने कसा तंज, सिंगर का उड़ाया मजाक
Urfi Javed Slams Udit Narayan: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण फीमेल फैन को किस कर अपनी मुश्किलें बढ़ा ली हैं। अपनी किसिंग वीडियो की वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। अब इस मामले में फैशन क्वीन उर्फी जावेद ने सिंगर पर तंज कसते हुए बड़ा बयान दिया।
उर्फी जावेद अक्सर हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखती हैं। अब उदित नारायण के किसिंग विवाद को लेकर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंसटेंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में उर्फी जावेद से जब पूछा गया कि उदित नारायण को फीमेल को किस करने की वजह से काफी ट्रोल किया गया। इस पर उन्होंने ऐसा जवाब दिया जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उर्फी जावेद ने हंसते हुए कहा कि, 'किस किस को प्यार करूं मैं... अभी उनकी ऐज ही ऐसी है. वह अब 69 साल के हो गए हैं। इस उम्र में ये सब होता है। पापा कहते हैं पापा ही नाम करेंगे।' उर्फी के इस बयान के बाद उदित नारायण को एक बार फिर ट्रोल किया जा रहा है। कुछ ने कहा उर्फी ने बिल्कुल सही कहा। वहीं कुछ ने कहा उदित को खुद को रोकना चाहिए।
ये भी पढ़ें: 'फैंस इतने दीवाने होते हैं ना' Udit Narayan ने फीमेल फैन को लिप-किस करने पर तोड़ी चुप्पी, दिया ऐसा रिएक्शन
कुछ ही दिनों पहले उदित नारायण का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह लाइव परफॉर्मेंस के दौरान 'टिप टिप बरसा पानी' गाना गा रहे थे। इस दौरान कुछ फीमेल फैंस उनके साथ सेल्फी क्लिक करने के लिए स्टेज पर आईं। जैसे ही वह फोटो लेने लगी तो फैन ने सिंगर के गाल पर किस किया। इसके बाद उदित नारायण भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने फीमेल फैन के गाल पर किस कर दिया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रही है।
रिपोर्ट्स की मानें तो ये वीडियो पुराना है। इसके बाद से फैंस उनकी पुरानी वीडियो खंगाल रहे हैं। जिसमें सिंगर मशहूर गायिका अलका याग्निक और श्रेया घोषाल के गाल पर किस करते हुए नजर आए। हालांकि उदित नारायण के दोनों सिंगर्स काफी करीब हैं। उन्होंने दोनों के साथ कई सारे गाने गाए हैं।
ये भी पढ़ें: 'यह कोई घटिया बात नहीं' Udit Narayan ने फिर किया किस विवाद पर रिएक्ट, बोले-'नहीं है कोई शर्मिंदगी'












Click it and Unblock the Notifications