उर्फी ही नहीं, ये 'पेपर क्वीन' भी अतरंगी कपड़ों के लिए हैं फेमस, न्यूजपेपर पहनकर निकलती हैं बाहर

मध्यप्रदेश की अपेक्षा राय फैशन के मामले में उर्फी जावेद को कड़ी टक्कर देती हैं।

मुंबई, 9 सितंबर: आपने अखबार को आज तक खबरें पढ़ने के काम में ही लिया होगा। रोज सुबह-सुबह हर घर में दस्तक देने वाला ये अखबार किसी का फैशन भी बन सकता है ये बात सोचने में छोड़ी अजीब लग सकती है लेकिन सच है। जी हां! मध्यप्रदेश में पेपर क्वीन के नाम से फेमस एक लड़की ने इसी बात को सच साबित किया है। अखबार से तरह-तरह की ड्रेस बनाने वाली ये लड़की सोशल मीडिया पर भी काफी मशहूर है और फैशन क्वीन उर्फी जावेद को भी टक्कर देती हैं। पेपर क्वीन से अपने फैंस को खुद उर्फी जावेद ने रूबरू करवाया है।

उर्फी को मिली कड़ी टक्कर

उर्फी को मिली कड़ी टक्कर

अब तक आप सोचते आ रहे होंगे कि अजीबोगरीब फैशन सेंस सिर्फ उर्फी जावेद ही जानती हैं। उर्फी के अंदर ही अतरंगी कपडों में पब्लिक अपीरियंस देने का कॉन्फिडेंस है। लेकिन कोई और भी है, जो उर्फी को कड़ी टक्कर दे रहा है।

पेपर क्वीन के नाम से फेमस हैं अपेक्षा

पेपर क्वीन के नाम से फेमस हैं अपेक्षा

पेपर क्वीन नाम से मशहूर इस लड़की का नाम अपेक्षा राय है। दरअसल, पेपर क्वीन नाम से मशहूर अपेक्षा आए दिन पेपर से कुछ अलग-अलग ड्रेसेस बनाती हैं।

इंस्टाग्राम पर बनाती हैं रील्स

अगर आप अपेक्षा राय का इंस्टाग्राम अकाउंट खंगालेंगे, तो आपको न्यूजपेपर से बनी कई तरह की ड्रेसेस में वे नजर आएंगी। इसी लिबास में वे इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाती हैं।

उर्फी भी हुईं अपेक्षा की फैन

उर्फी भी हुईं अपेक्षा की फैन

अपेक्षा का ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल देखकर उर्फी जावेद भी उनकी कायल हो गईं। उर्फी ने अपेक्षा का वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। उर्फी अपेक्षा से काफी इंप्रेस नजर आ रही हैं।

न्यूजपेपर पहनकर बाहर भी निकलती हैं अपेक्षा

इन्हीं न्यूजपेपर्स ने अपेक्षा को सोशल मीडिया पर इतना फेमस कर दिया है। पेपर से बनी ड्रेस पहनकर अपेक्षा सिर्फ रील्स ही नहीं बनातीं, बल्कि इसे पहनकर वे बाहर भी जाती हैं। अपेक्षा ने सिर्फ न्यूजपेपर्स से ही तरह-तरह के ड्रेसेस बनाए हैं।

ऐसे मिला आइडिया

अखबार से तरह-तरह के ड्रेसेस तैयार करने वाली अपेक्षा खुद को फैशन डिजाइनर बताती हैं। कई दफा अपेक्षा ने खुद भी बताया है कि उन्हें ड्रेस बनाने का आइडिया पेपर कटिंग से आया था। शुरुआत में उन्होंने अपना पहला वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला, तो उसपर 10 मिलियन व्यूज आ गए। इसके बाद वे इसके लिए और भी ज्यादा इंस्पायर हुईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+