उर्फी जावेद ने ऐसे टॉप में शेयर किया वीडियो, लोग बोले- ये कुछ ज्यादा हो गया, सब तो दिख रहा

मुंबई, 13 फरवरी: एक्ट्रेस उर्फी जावेद लगातार सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ ऐसा करती रहती हैं, जो उनको सुर्खियों में बनाए रखता है। एक बार फिर उर्फी का काफी बोल्ड ड्रेस में वीडियो सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उर्फी काफी बोल्ड अंदाज में दिख रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर कमेंट करते हुए उनको ट्रोल करने की भी कोशिश की है।

Recommended Video

    Urfi Javed का बैकलेस कट-आउट ड्रेस में दिखा जलवा, फैंस हुए दिवाने | वनइंडिया हिंदी
    पार की बोल्डनेस की हदें

    पार की बोल्डनेस की हदें

    उर्फी ने ऑरेंज टॉप में अपना एक वीडियो सोमवार को इंस्टा पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने लिखा- वो सब कुछ, जो मुझे चाहिए। उर्फी जावेद इस वीडियो में जो ड्रेस पहने हैं, वो कुछ ज्यादा ही बोल्ड है। ऐसे में इंस्टाग्राम पर उनको ट्रोल भी किया जा रहा है।

    लोग बोले- ये तो ज्यादा हो गया

    लोग बोले- ये तो ज्यादा हो गया

    उर्फी जावेद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल तो हो रहा है लेकिन इस पर कमेंट बहुत अच्छे नहीं हैं। यूजर्स ने कमेंट करते हुए उर्फी की ड्रेस को अटेंशन पाने का घटिया तरीका बचा है। कई यूजर्स ने लिखा है कि ये अश्लील है और इतना समझ लीजिए कि इससे आप कुछ महीने से ज्यादा लोगों का ध्यान नहीं खींच सकती हैं। अगर इंडस्ट्री में जमना है तो कुछ सीरियस काम करो।

    उर्फी लगातार होती रहती हैं ट्रोल

    सोशल मीडिया पर ट्रोल होना उर्फी के लिए नया नहीं है। उर्फी अपनी ड्रेस को लेकर अक्सर ही ट्रोलिंग का शिकार होती हैं। वो ज्यादातर मौकों पर इस तरह की ड्रेस में नजर आती हैं, जो काफी अजीब होती है। इस पर कई बार उनके लिए खराब कमेंट भी किए जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने आउटफिट के लिए मिलने वाली प्रतिक्रियाओं पर कहा था कि अक्सर ट्रोलिंग सहती हूं। ये अच्छा नहीं लगता है लेकिन मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है।

    बिग बॉस ओटीटी के बाद हुईं चर्चित

    बिग बॉस ओटीटी के बाद हुईं चर्चित

    उर्फी जावेद बीते साल बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनी थीं। हालांकि वे इससे 8वें दिन ही बाहर हो गईं। बिग बॉस के घर में उनके दूसरे कंटेस्टेंट से जिस तरह के झगड़े हुए, उसने उनको काफी चर्चा में ला दिया। उर्फी ने लगातार ही अपने बयानों और ड्रेसेज के चलते खुद को चर्चा में बनाए रखा है।

     बयानों से भी रहती हैं चर्चा में

    बयानों से भी रहती हैं चर्चा में

    उर्फी अपने बयानों से भी ध्यान खींचती रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपने कास्टिंग काऊच को लेकर खुलासा किया था। उर्फी जावेद ने कहा है कि उन्होंने इस इंडस्ट्री में कई बार कास्टिंग काउच का अनुभव किया है। उर्फी ने कहा कि किसी ने उसके साथ जबरदस्ती किया लेकिन वह इससे बाहर निकल गई। उर्फी ने इस्लाम धर्म को लेकर भी कई टिप्पणियां कीं, जो विवाद क वजह बनीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+