ब्रा दिखाती फोटो पर ट्रोल होने पर बोलीं उर्फी जावेद- मैं मुस्लिम हूं, इसलिए...

मुंबई, 09 सितंबर: बिग बॉस ओटीटी से दिखाई देने वाली और पहले ही हफ्ते में ही घर से बेघर होने के बाद से ही उर्फी जावेद चर्चाओं में हैं। जिसके बाद से ही उर्फी जावेद लगातार इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। उनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। हाल ही में उनकी एयरपोर्ट पर ब्रा फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जिसके बाद उनको काफी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। जिस पर अब उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए जबाव दिया है।

 ब्रा के ऊपर से कटी हुई जैकेट

ब्रा के ऊपर से कटी हुई जैकेट

इंटरनेट सनसनी बनी उर्फी जावेद का बोल्ड और ग्लैमरस लुक चर्चाओं में है। हाल में उर्फी का ब्रा के ऊपर से कटी हुई जैकेट और ब्रा दिखाती हुए कुछ फोटोज सामने आई थी। हालांकि एक्ट्रेस थोड़े अजीब से आउटफिट में नजर आईं थी। उर्फी ने जींस और डेनिम जैकेट पहनी हुए थीं। जैकेट अजीब तरह से कटी हुई थी, जिससे उनकी इसके नीचे पहनी ब्रा साफ नजर आ रही थी। उन्होंने ब्रा भी ऐसी पहनी थी, जो बीच से खुली हुई थी। इसका वीडियो सामने आने के बाद उनको सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

हिजाब और नाकाब देने की कही बात

हिजाब और नाकाब देने की कही बात

यहां की ट्रोलर्स ने उनको सोशल मीडिया पर हिजाब और नाकाब तक देने की बात कह डाली थी, जिसके बाद अब उर्फी अपनी इस आलोचना को धर्म से जोड़ती हुई नजर आ रही है। साथ ही उन्होंने कुछ ऐसा लिखा जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, ट्रोलर्स ने एक पोस्टर शेयर किया था, जिसमें लिखा है कि गरीब लड़की के लिए दान करें, जिससे वो हिजाब और नकाब खरीद सकें।

...क्योंकि मैं मुस्लिम हूं

...क्योंकि मैं मुस्लिम हूं

आप तस्वीर में देख सकतें है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और एक शख्स के हाथ में उर्फी की फोटो वाला पोस्टर है। जिसको अब उर्फी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा कि क्या सिर्फ इसलिए मुझे ट्रोल और टारगेट किया जा रहा है, क्योंकि मैं मुस्लिम हूं।

पब्लिसिटी ही चाहिए होती तो...

पब्लिसिटी ही चाहिए होती तो...

वहीं इससे पहले भी उर्फी ने अपने लुक को लेकर ट्रोलर्स की क्लास लगाई थी। उन्होंने कहा था कि अगर पब्लिसिटी ही चाहिए होती तो वो एयरपोर्ट पर बिना कपड़ों के जातीं। इतना ही नहीं अपना गुस्सा जाहिर करते हुए उर्फी ने कहा था कि मैं अपने कपड़ों से ज्यादा हूं, लोग मेरे बारे में क्‍यों नहीं बात करते। मेरे को ये समझ आ चुका है कि चाहे कुछ भी पोस्ट करूं या कहूं लोग कुछ ना कुछ कहेंगे ही। चाहे मैं बिकिनी पहन लूं या फिर सलवार सूट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+