'अरे पैंट नहीं पहनी है', यह कहते हुए कैमरे देख भागी उर्फी जावेद, Video Viral
मुंबई, 02 फरवरी: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। वो हमेशा कुछ ना कुछ ऐसा पहन लेती हैं, जिसके चलते सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल होना पड़ता है, हालांकि उर्फी को इसकी कतई परवाह नहीं है, वो कई दफा यह दोहरा चुकी है। अब हाल ही में उनका नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो जिम के बाहर बिना पैंट पहने नजर आईं हैं, और कहती हुईं सुनाई दे रही है कि "अरे, मैंने पैंट नहीं पहना।"

एक बार फिर इस तरह से सुर्खियों में आईं उर्फी
यह तो सच है कि उर्फी जावेद को सुर्खियों में कैसे बने रहना है, यह अच्छे से आता है। हालांकि आप उनको पसंद करें या ना, लेकिन उनकी हरकतों को नजर अंदाज भी नहीं कर सकते। इसी के चलते लोग चाहे उनको ट्रोल ही करें, लेकिन जिक्र तो उनका करते हैं। अब वूपला ने एक उर्फी जावेद का लेटेस्ट वीडियो अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है, जिसमें उर्फी ने सिर्फ एक लॉन्ग टीशर्ट पहनी हुई है और नीचे कुछ नहीं है।

लॉन्ग टीशर्ट के नीचे नहीं थी पैंट
दरअसल, उर्फी जावेद को जिम के पास स्पॉट किया गया था, लेकिन उन्होंने सिर्फ एक लंबी टीशर्ट पहनी हुई थी और नीचे पैंट नहीं था। ऐसे में पैपराजी के कैमरों को देखकर उर्फी मुंह छिपाकर भागने लगी। कैमरापर्सन ने उनको कई बार रूकने के लिए बोला, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी और ये कहती हुई निकल गई है कि "अरे पैंट नहीं पहनी हुई है।' हालांकि उसके थोड़ी देर बाद उर्फी जिम के बाहर ड्रेस बदलकर पोज देने के लिए आईं।

पैपराजी भी उर्फी जावेद के फैन!
इसमें कोई शक नहीं है कि इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद के अब पैपराजी भी फैन बन चुके हैं, क्योंकि जहां उनको उर्फी दिखाई पड़ती हैं, पैपराजी उन्हें अपने कैमरों में तुरंत कैद करने के लिए दीवाने नजर आते हैं। अब नए दिन के साथ उर्फी का एक नया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक तरफ वो बिना पैंट पहने थीं तो दूसरी तरफ सड़क पर फ्रेंच फ्राइज खाते हुए जिम स्पॉर्टी लुक में नजर आईं।

उर्फी ने जिम जाना किया शुरू
लगता है कि अब उर्फी ने जिम जाना शुरू कर दिया है, क्योंकि हाल ही में उनको चबी टमी को लेकर ट्रोल होना पड़ा था, लेकिन फिर से उन्होंने उसी को दोबारा दोहरा दिया, जिससे एक बार फिर से वो निशाने पर आ गईं। दरअसल, जैसे ही उर्फी कपड़े बदलकर जिम के बाहर आई तो उनके हाथ में फ्रेंच फ्राइज का पैकेट था, ऐसे में उन्होंने सड़क पर फ्रेंच फ्राइज खाते हुए पोज दिए हैं, जिसको देखकर यूजर उनका मजाक बनाने लगे।

ड्रेस बदलकर आईं उर्फी ने लिया जिम स्पॉर्टी लुक
वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले तो उर्फी दौड़कर जिम के अंदर जाती है और फिर थोड़ी ही देर में ड्रेस बदलकर बाहर आती हैं। इस दौरान उन्होंने लाइट पिंक कलर की वन ऑफ शोल्डर स्पोर्ट्स ब्रा और शॉर्ट्स पहने हुए हैं। साथ ही हाई पोनीटेल और न्यूड मेकअप में उर्फी काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं यूजर ने उनको कई बातों पर ट्रोल किया पहले तो जिम के बाद फ्रेंच फ्राइज और दूसरी तरफ उनका बिना पैंट वाला लुक।

यूजर्स ने उर्फी का जमकर उड़ाया मजाक
वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद यूजर्स ने उर्फी का जमकर मजाक उड़ाया। एक यूजर ने लिखा कि "यार वर्कआउट के बाद कौन ये खाता है।" तो दूसरे ने लिखा "जिम जाने के लिए भी मेकअप।" वहीं एक और कमेंट आया कि "यार ये कितने कपड़े बदलती है।" बता दें कि उर्फी जावेद आज अंधेरी में वर्कआउट के बाद स्पॉट की गई थीं। आप भी देखिए उर्फी का यह लेटेस्ट वीडियो... (खबर के अंत में)












Click it and Unblock the Notifications