उर्फी जावेद ने पहन ली ऐसी रिवीलिंग ड्रेस, एक्ट्रेस को ढकने के लिए भागकर आई ये महिला

उर्फी जावेद एक बार फिर अपने लेटेस्ट लुक के कारण चर्चा में आ गईं। इस लुक में उनका रिवीलिंग ड्रेस देख एक महिला उनके कपड़े ढकते हुए नजर आईं।

मुंबई, 26 अगस्त: उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। कभी वह रस्सी से बनी बिकिनी में नजर आती हैं तो कभी उनकी ड्रेस में इतने कट होते हैं कि वह अपने लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन, इस बार उर्फी जावेद ऐसे लुक में नजर आई कि सोशल मीडिया पर हंगामा ही मच गया।

वायरल हुआ उर्फी जावेद का लेटेस्ट लुक

वायरल हुआ उर्फी जावेद का लेटेस्ट लुक

उर्फी जावेद का लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस का ये लुक देख हर कोई हैरान रह गया। लेकिन हर बार की तरह उर्फी जावेद का ये लुक किसी को पसंद आ रहा है तो कोई उनको इस ग्लमैरस अवतार के लिए ट्रोल करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस बीच उर्फी जावेद के इस लुक में एक वीडियो सामने आई जिसमें एक महिला इस रिवीलिंग लुक पर कपड़ा ढंकते हुए नजर आ रही है।

एक्ट्रेस को ढकने पहुंची ये महिला

दरअसल, उर्फी जावेद अपने इस रिवीलिंग लुक में पैपराजी के सामने अपनी अदाओं के जलवे बिखेरती हुई नजर आईं। जिसके बाद एक्ट्रेस अंदर जाने लगीं। इस दौरान एक महिला आई और उर्फी जावेद के ऊपर शर्ट डालती हुई दिखाई दी। अब आप लोगों के मन में ये सवाल आ रहा होगा कि आखिर ये महिला कौन हैं चलिए आपको बताते हैं।

क्या इस महिला का उर्फी जावेद से कोई खास नाता?

क्या इस महिला का उर्फी जावेद से कोई खास नाता?

बता दें कि, जो महिला उर्फी जावेद के ऊपर शर्ट डालती हुई इस वीडियो में दिखाई दे रही है वो और कोई नहीं बल्कि उर्फी की ही टीम की सदस्य हैं और वो इस दौरान उर्फी के बोल्ड और डेयरिंग लुक का पल पल ख्याल रखती दिखाई दे रही थीं।

उर्फी जावेद के नए लुक पर फैंस बोले..

फिलहाल उर्फी जावेद का ये लुक देख यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'अरे हद ही हो गई' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- 'ये सब क्या देखना पड़ रहा है'। वहीं कुछ फैंस ने उनके इस लुक की जमकर तारीफ भी की। एक यूजर ने उनके इस डिजाइन की काफी तारीफ कर लिखा, 'वाह नया डिजाइन काफी खूबसूरत'।

सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं उर्फी जावेद

सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं उर्फी जावेद

उर्फी जावेद आए दिन अपने नए लुक के कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस अपने काम से ज्यादा अपनी अतरंगी लुक्स के लिए जानी जाती हैं। आपको बता दें कि उर्फी जावेद अपने कपड़े खुद डिजाइन करती हैं। लेकिन कभी उनके ये डिजाइन ऐसे होते हैं जिससे वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। हालांकि एक्ट्रेस हमेशा कहती हैं कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+