इस बार तो उर्फी जावेद ने पार कर डाली सारी हदें, देखते ही सामने खड़े 'अंकल' के भी उड़ गए होश

Urfi Javed: वायरल वीडियो में उर्फी जावेद ने बहुत ही अतरंगी कपड़े पहने हुए हैं। उर्फी को लोगों ने देखते ही देखते ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Urfi Javed

Urfi Javed dress: सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद अपने अजीबोगरीब फैशनसेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। हर बार बाहर आने पर उर्फी अपने कपड़ों से लोगों का ध्यान खींच लेती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ।

उर्फी ने पहनी गोल्ड ड्रेस
हाल ही में उर्फी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस को गोल्ड की एक जालीदार ड्रेस पहने देखा जा सकता है। उर्फी ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए बड़े बड़े ईयररिंग्स भी पहन रखे थे। इसके साथ ही वाइन कलर की लिपस्टिक भी लगाई हुई थी।

लोगों ने बुरी तरह किया ट्रोल
सोशल मीडिया पर जैसे ही उर्फी का ये वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। ऐसा लगा मानो कई लोगों को उर्फी का ये आउटफिट बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। एक यूजर ने कहा कि हर चीज की लिमिट होती है। पता नहीं इस लड़की को हो क्या गया है। वहीं एक ने कहा कि फैशन के नाम पर क्या करती रहती है।

'मैं अच्छी औरत...'
ये पहली बार नहीं है जब उर्फी जावेद को लोगों ने कपड़ों को लेकर बुरी तरह से ट्रोल किया हो। इससे पहले भी एक्ट्रेस को लोग कई बार ट्रोल कर चुके हैं। एक दफा एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स की क्लास लगाते हुए इंटरव्यू देते हुए कहा था कि क्या पता जो वो कह रहे हों सही हो। क्या पता मैं एक अच्छी औरत बनने के लायक नहीं हूं। क्या पता मैं समाज पर एक धब्बा हूं। क्या पता मैं आजकल की जनरेशन के लिए एक घटिया उदाहरण हूं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्फी जावेद ने ये रिश्ता क्या कहलाता है और कसौटी जिंदगी जैसे मशहूर टीवी शोज में काम किया है। एक्ट्रेस बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद काफी फेमस हो गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+