Urfi Javed FIR: 'इतने तो रेपिस्ट पर नहीं लगती जितने....', Urfi Javed ने FIR दर्ज होने पर तोड़ी चुप्पी

उर्फी जावेद अपने खिलाफ एफआईआर होने पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस का कहना है कि मेरे नाम से पब्लिसिटी और अटेंशन लेना बंद कर दो।

Urfi Javed On FIR: सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद अक्सर अपनी अतरंगी स्टाइल की वजह से चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी स्टाइल की वजह से कानूनी पछड़ों में फंस गई हैं। जी हां रिपोर्ट्स के मुताबिक उर्फी जावेद के खिलाफ दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं अब उर्फी जावेद ने एफआईआर दर्ज करने और लोगों के कमेंट करने पर चु्प्पी तोड़ी है।

उर्फी जावेद ने एफआईआर दर्ज होने पर तोड़ी चु्प्पी

उर्फी जावेद ने एफआईआर दर्ज होने पर तोड़ी चु्प्पी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन उर्फी जावेद के खिलाफ दिल्ली में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। दरअसल, हाल ही में उर्फी जावेद का 'हाय हाय ये मजबूरी' रिलीज हुआ था। इस गाने में एक्ट्रेस ने काफी रिवीलिंग ड्रेस पहनी थी। जिसके बाद एक्ट्रेस के खिलाफ कंप्लेन दर्ज की गई। हालांकि ये किसने कराई उससे जुड़ी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। अब इसी को लेकर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

'ये लोग मुझे बोलते हैं कि मुझे पब्लिसिटी चाहिए'

'ये लोग मुझे बोलते हैं कि मुझे पब्लिसिटी चाहिए'

दरअसल, इंस्टैंट बॉलीवुड द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें उर्फी जावेद कहती हैं कि, "यह इतनी अजीब बात है, ये लोग मुझे बोलते हैं कि मुझे पब्लिसिटी चाहिए, और ये वही लोग हैं जो प्रमोशन और ध्यान पाने के लिए मेरे नाम का बखूबी इस्तेमाल कर रहे हैं'।

उर्फी जावेद बोलीं- 'इतने तो रेपिस्ट पर...'

उर्फी जावेद बोलीं- 'इतने तो रेपिस्ट पर...'

उर्फी जावेद यही नहीं रूकी वह आगे कहती हैं कि, "किसी रेपिस्ट के ऊपर इतने एफआईआर नहीं हो रहे हैं जितने मेरे खिलाफ दर्ज किए जा रहे हैं। अफगानिस्तान या तालिबान नहीं है, क्या आप उस तरह जीना चाहते हैं? मैं अपनी बॉडी पर क्या लपेट रही हूं या मैं क्या पहन रही हूं, यह लोगों का बिजनेस कबसे होने लगा? भारत, तालिबान या अफगानिस्तान नहीं है आप यह कन्ट्रोल नहीं कर सकते कि आखिर एक महिला या लड़की को क्या पहनना चाहिए। भाड़ में जाओ।'

सुनील पाल ने उर्फी जावेद पर कसा था तंज

सुनील पाल ने उर्फी जावेद पर कसा था तंज

बता दें कि उर्फी जावेद के साथ ये पहली बार नहीं हुआ है। बल्कि वह अक्सर अपने अतरंगी आउटफिट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इससे पहले मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल ने भी उनके पहनावे पर तंज कसा था। इतना ही उन्होंने उर्फी जावेद को पागल तक कह दिया था। उन्होंने कहा था कि, "ये उर्फी जावेद पगला गई है क्या मैं उस महिला को धन्यवाद देना चाहता हूं जिसने उर्फी के खिलाफ शिकायत की थी'।

उर्फी जावेद का नया लुक वायरल

उर्फी जावेद का नया लुक वायरल

उर्फी जावेद को हाल ही में एक नए लुक में स्पॉट किया गया था। जिसमें उन्होंने व्हाइट मोनोकनी पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने बीड्स की स्कर्ट कैरी की थी। अपनी इस स्टाइल को पूरा करने के लिए उन्होंने व्हाइट हील्स पहनी थी। साथ ही पोनी टेल हेयर स्टाइल कर उर्फी कहर ढा रही थीं। फिलहाल उनका ये लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+