फिल्मेमकर राम गोपाल वर्मा पर भड़कीं उर्फी जावेद, कहा-'धनुष, ऐश्वर्या और शादी पर बकवास करने वाले वो हैं कौन?'

मुंबई, 21 जनवरी। 'बिग बॉस ओटीटी' फेम उर्फी जावेद हमेशा अपने अतरंगी कपड़ों के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। यहीं नहीं वो अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण भी सुर्खियों में रहती हैं। ताजा मामले में उर्फी ने उस व्यक्ति पर निशाना साधा है, जो खुद हर किसी पर वार करते रहते हैं। जी हां आपने सही समझा कि यहां बात हो रही है फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा की, जो कि अक्सर अपने ट्वीट के कारण लोगों के निशाने पर आ जाते हैं।

'शादी पूर्वजों की थोपी गई एक बुरी परंपरा'

'शादी पूर्वजों की थोपी गई एक बुरी परंपरा'

दरअसल राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में एक्टर धनुष और ऐश्वर्या की 18 साल की शादी के टूटने पर राम गोपाल वर्मा ने ऐसा कुछ लिखा, जिसके कारण लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल करने लगे। दरअसल राम गोपाल वर्मा ने शादी को पूर्वजों की थोपी गई एक बुरी परंपरा करार दे दिया।

 'शादियां चुपचाप आयोजित की जानी चाहिए'

'शादियां चुपचाप आयोजित की जानी चाहिए'

उन्होंने कई Tweet किए, जिसमें उन्होंने लिखा कि 'सिर्फ तालाब का जश्न संगीत के साथ मनाना चाहिए क्योंकि आप एक बंधन से मुक्त हो जाते हैं। जबकि शादियां चुपचाप आयोजित की जानी चाहिए, इसमें हम एक-दूसरे के खतरनाक गुणों को जज करते हैं। यहीं नहीं उन्होंने आगे लिखा कि शादी हमारे पूर्वजों की ओर से थोपा गया एक रिवाज, जिसे दो लोगों को जबरदस्ती सहना पड़ता है।'

 'स्मार्ट लोग प्यार करते हैं जबकि केवल डंबोस शादी करते हैं'

'स्मार्ट लोग प्यार करते हैं जबकि केवल डंबोस शादी करते हैं'

राम गोपाल ने आगे लिखा था कि ' खुशी का रहस्य यह है कि जब तक प्यार रहे तब तक प्यार करते रहें और फिर शादी नामक जेल में जाने के बजाय आगे बढ़ें। स्मार्ट लोग प्यार करते हैं जबकि केवल 'डंबोस' शादी करते हैं। राम गोपाल वर्मा अपने इस ट्वीट के कारण लगातार ट्रोल हो रहे हैं, जिस पर अब उर्फी जावेद ने रामू की क्लास लगाई है।'

'धनुष, ऐश्वर्या और शादी पर बकवास करने वाले वो हैं कौन?'

'धनुष, ऐश्वर्या और शादी पर बकवास करने वाले वो हैं कौन?'

उन्होंने फिल्ममेकर पर भड़कते हुए कहा कि 'वो होते कौन हैं शादी, धनुष और उनकी बीवी के बारे में कुछ बोलने वाले?', पहले शादियों के बारे में महिलाएं चुप रहती थीं। लेकिन आज महिलाएं अब्यूसिव रिलेशनशिप में रहने के लिए तैयार नहीं हैं। दो लोगों का आपस में मेल न हो तो साथ रहने की बजाय आगे बढ़ जाना चाहिए लेकिन सोसायटी क्या कहेगी? इस सोच से बाहर निकलना चाहिए।

18 साल बाद टूटा शादी का रिश्ता

18 साल बाद टूटा शादी का रिश्ता

मालूम हो कि धनुष और ऐश्वर्या ने 18 साल बाद अलग होने का फैसला ले लिया है। दोनों ने एक ज्वॉइंट स्टेटमेंट में इनकी जानकारी दी है। दोनों केअलग होने का कारण तो साफ नहीं हुआ है लेकिन दोनों के करीबियों को इस बात का एहसास काफी पहले से था। दोनों को शादी से दो बेटे यात्रा और लिंगा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+