Upasana Singh: 'पिंकी बुआ' ने क्यों छोड़ा था कपिल शर्मा शो? उपासना सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा-मुझे टॉर्चर...
Upasana Singh On Kapil Sharma Show: उपासना सिंह जिन्होंने कपिल शर्मा शो में 'पिंकी बुआ' बनकर फैंस को खूब एंटरटेन किया। लेकिन, कुछ समय बाद ही उन्होंने शो छोड़ दिया था। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान शो से जुड़े कई खुलासे किए, और शो छोड़ने की वजह क्या थी।
सिद्धार्थ कनन को दिए उपासना सिंह ने बताया कि शो में कपिल शर्मा और कृष्णा अभिषेक की लड़ाई हुई थी, जिसकी वजह से उनकी दिक्कतें बढ़ गई। एक्ट्रेस ने कहा, '28 साल हमारा शो नंबर 1 पर रहा और बहुत कम लोगों ने ऐसा शो दिया। एक वक्त ऐसा आया जब मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं था।'

उपासना सिंह ने आगे कहा, 'मैंने कपिल को भी बोला था, मेरा उससे बहुत अच्छा रिश्ता है, कोई झगड़ा नहीं है, कई लोग बोलते हैं कि मैंने झगड़े की वजह से शो छोड़ा। उस वक्त कपिल के शो में मैं बहुत एंजॉय करती थी, लेकिन मैं बहुत कम लाइनें बोलती थी। मैंने इस बारे में कपिल से कहा था और खुद के रोल पर ध्यान देने की बात कही। लेकिन उस वक्त कपिल का कलर्स से कुछ विवाद हो गया था।'
ये भी पढ़ें: Kapil Sharma Show: क्या शो में आई आलिया भट्ट की सौतन? कपिल ने बताया एक्टर की लाइफ में थी 'दूसरी औरत'
उपासना सिंह ने कहा, 'जब कपिल शर्मा का शो सोनी पर आया को हमारा कॉन्ट्रैक्ट उनसे नहीं कलर्स से था। उस वक्त कृष्णा का शो कलर्स में आया था। अब दो अलग-अलग टीम हो गई और ऐसे में मैं बहुत ज्यादा अनकंफर्टेबल हो गई थी। मैं जैसे ही सेट पर आती थी तो लोग मुझसे बात करना बंद कर देते हैं। मुझे लेकर तरह-तरह की बातें होने लगी, मैं इस वक्त उस शख्स का नाम नहीं ले सकती, लेकिन इन विवादों की वजह से मैंने शो छोड़ने का फैसला कर लिया।'
उपासना सिंह ने आगे बताया कि कपिल शर्मा में काम करना उनके लिए टॉर्चर हो गया था। एक्ट्रेस ने कहा, ' मेरे लिए वो शो इतना टॉर्चर हो चुका था कि, मैं जहां मुझे पता होता था कि इस पंचलाइन पर लोग हसेंगे, तो शो टेलीकास्ट होने के बाद उसे हटा दिया जाता था। ऐसी कई चीजें हुईं और कपिल ने मुझे बोला कि आप मेरे शो में आ जाओ।' लेकिन अंत में उन्होंने मन बना लिया कि वह अब कपिल शर्मा शो में काम नहीं करेंगी।
ये भी पढ़ें: 'द कपिल शर्मा शो अश्लील है', कॉमेडियन पर भड़के मुकेश खन्ना, कहा- Kapil तो अनकल्चर्ड है












Click it and Unblock the Notifications