Kapil Sharma Show: क्या शो में आई आलिया भट्ट की सौतन? कपिल ने बताया एक्टर की लाइफ में थी 'दूसरी औरत'

Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा शो एक बार फिर वापस आ रहा है।एक बार फिर फैंस हंसते-हंसते लोटपोट होने के लिए तैयार हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर शो का एक प्रोमो भी जारी हुआ है। जिसमें देखा जा सकता है कि इस बार मेहमान काफी स्पेशल होने वाले हैं। आलिया भट्ट अपनी पूरी टीम के साथ जिगरा का प्रमोशन करने पहुंची। इस दौरान करण जौहर, वेदांग रैना और आलिया भट्ट कपिल के साथ खूब मस्ती करते हुए दिखे।

मगर तभी कुछ ऐसा होता है, जिसने सभी की ओर अपना ध्यान खींच लिया। कपिल शर्मा आलिया से कहते हैं कि रणवीर कपूर की लाइफ में एक लड़की ऑलरेडी थी। क्या मैं बुलाऊं उसको? इसपर आलिया काफी हैरत भरा रिएक्शन देती है। आलिया कहती है कि अच्छा, आप शो पर ऐसे बुलाएंगे? कपिल कहता है कि हां।

Kapil Sharma

इसके बाद फैंस को भी लगा कि क्या पता रणबीर कपूर की कोई एक्स गर्लफ्रेंड शो में आई हो। मगर देखते ही देखते लड़की बने सुनील ग्रोवर वहां आ जाते हैं। ये देख आलिया भट्ट की भी हंसी छूट जाती है। सुनील ग्रोवर साड़ी पहनकर पहुंच जाते हैं। आलिया भट्ट समेत वहां मौजूद ऑडियंस जोर जोर से हंसने लगती है और वीडियो यहीं खत्म हो जाता है।

बताते चलें कि आज से ही कपिल शर्मा शो का दूसरा सीजन शुरू हो रहा है। फैंस को इसके पहले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है। शो में कपिल इस बार भी कुछ शानदार और नया लेकर आ रहे हैं। आज यानी 21 सितंबर को ये एपिसोड स्ट्रीम होने वाला है। ऐसे में रात को इस एपिसोड के लिए फैंस पलकें बिछाए बैठे हैं। इस बीच प्रोमो देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है।

गौरतलब है कि द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो का प्रीमियर इस साल के मार्च में हुआ था। इसमें कई सितारे शामिल हुए थे। इसमें विक्की कौशल समेत रणबीर कपूर जैसे सितारों ने शिरकत की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+