UP CM योगी आदित्यनाथ की जिंदगी पर बना रही बायोपिक, लीड रोल में नजर आएंगे अनंत जोशी, पहल लुक आया सामने
Yogi Adityanath Biopic: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (up cm yogi adityanath) की जिंदगी पर फिल्म बना रही है। इस फिल्म में योगी आदित्यनाथ के बचपन से लेकर उनके मुख्यमंत्री बनने तक के सफर को दर्शाया जाएगा। अगर आप भी नहीं जानते कि सीएम योगी की जिंदगी कितनी इंस्पायरिंह है, तो जल्द ही ये जानने के लिए तैयार हो जाइए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की जिंदगी के ऊपर बनने वाली इस बायोपिक में अनंत जोशी (Anant V Joshi) लीड रोल यानी सीएम योगी आदित्यनाथ का किरदार निभाएंगे। साथ ही, इस फिल्म में परेश रावल, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी दिखेंगे। सीएम योगी की यह बायोपिक सम्राट सिनेमैटिक्स के बैनर तले बन रही है।

इस फिल्म का नाम है 'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी'। सीएम योगी आदित्यनाथ पर बन रही इस फिल्म की पहली झलक सामने आ गई है, जिसमें एक्टर अनंत जोशी को भगवा रंग के कपड़ों में देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतु मेंगी फिल्म की प्रोड्यूसर और रवींद्र गौतम ने डायरेक्शन की कमान संभाली हुई है।
सीएम योगी की जिंदगी पर बेस्ड है फिल्म
अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी फिल्म योगी आदित्यनाथ की जिंदगी पर बेस्ड है। इस फिल्म में उनके जीवन के सभी पहलुओं को समेटने की कोशिश गई है। उनके शुरुआती दौर, नाथपंथी योगी के रूप में संन्यास लेने का उनका निर्णय और उनकी राजनीतिक जर्नी को भी दर्शाया जाएगा।
शांतनु गुप्ता की किताब से प्रेरित है फिल्म
ऐसा बताया जा रहा है कि यह फिल्म शांतनु गुप्ता की बेस्टसेलिंग किताब 'द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर' से प्रेरित है। इसमें ड्रामा, इमोशन, एक्शन और बलिदान का रोमांचक संगम देखने को मिलेगा। सीएम योगी पर बन रही ये फिल्म साल 2025 में कई भाषाओं में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: 'भारत जोड़ो नहीं तोड़ो अभियान चला रहे', योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी को कहा 'नमूना', अखिलेश पर भी साधा निशाना
फिल्म को लेकर क्या बोले मेकर्स
फिल्म को बनाने वाले डायरेक्टर रवींद्र गौतम ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि फिल्म उत्तराखंड के एक सुदूर गांव के एक साधारण मीडिल क्लास के लड़के को दिखाया गया है। जो भारत के सबसे अधिक आबाजी वाले राज्य का सीएम बन जाता है। उनकी यात्रा दृढ़ संकल्प, निस्वार्थता, विश्वास और नेतृत्व की है।
वहीं, सम्राट सिनेमैटिक्स की प्रोड्यूसर ऋतु मेंगी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का जीवन चुनौतियों और परिवर्तन से भरा है। हमारी फिल्म में उनके सफर को आकर्षक और नाटकीय तरीके से पेश करती है। उन घटनाओं को जीवंत करती है जिन्हें उन्होंने आकार दिया। हम इस प्रेरणादायक कहानी को दुनिया भर के दर्शकों के सामने लाने के लिए उत्साहित हैं।
ये भी पढ़ें: Yogi Adityanath Interview: 'यूपी से ज्यादा मुस्लिम कहीं सेफ नहीं', बुलडोजर एक्शन पर सीएम योगी ने तोड़ी चुप्पी












Click it and Unblock the Notifications