Yogi Adityanath Interview: 'यूपी से ज्यादा मुस्लिम कहीं सेफ नहीं', बुलडोजर एक्शन पर सीएम योगी ने तोड़ी चुप्पी
CM Yogi Adityanath Interview: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्यूज एजेंसी ANI को इंटरव्यू दी हैं जिसमे उन्होंने कई बड़ी बाते कही हैं। उन्होंने हर एक बड़े मुद्दों पर खुलकर बात की हैं। सीएम ने साफ-साफ शब्दों में कहा है कि यूपी से ज्यादा मुसलमान कहीं सुरक्षित नहीं हैं। इस दौरान उन्होंने वक्फ बोर्ड और औरंगजेब जैसे मुद्दों पर भी बात की हैं। आइए जानते हैं वो 6 बड़े मुद्दे जिस पर उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कहा कि यूपी में मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। यूपी से ज्यादा मुस्लिम कहीं सेफ नहीं हैं। अगर हिन्दू सुरक्षित रहेंगे तो मुसलमान भी सेफ रहेंगे। उन्होंने कहा 100 मुस्लिम परिवारों में 1 हिंदू, 1 हिंदू छोड़िए 50 हिंदू परिवार सुरक्षित नहीं रह सकते। लेकिन 100 हिंदू घरों के बीच एक मुस्लिम परिवार सुरक्षित रहता है। वो आराम से अपना धर्म फॉलो कर सकता है।

इतिहास में कोई ऐसा उदाहरण नहीं है कि किसी हिंदू राजा ने किसी देश पर कब्जा किया हो। बुलडोजर एक्शन पर चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने कहा कि जो जिस भाषा में समझेगा, उसको उसी भाषा में समझाना चाहिए। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार के बुलडोजर एक्शन पर रोक लगाई थी।
वक्फ बोर्ड पर बोले सीएम योगी
वक्फ बोर्ड विवाद पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा क्या वक्फ के नाम पर इन्होंने कभी कोई वेलफेयर का काम किया है? आप एक भी नहीं गिना सकते हैं। वक्फ जिस जमीन को कहेगी कि वो उनकी है, उसे उनका मान लिया जाएगा। यह कैसा आदेश है? वक्फ संशोधन अधिनियम में JPC की सिफारिश आज की आवश्यकता है। यह न सिर्फ देश के हित में होगा बल्कि मुसलमानों के भी हित में भी होगा।
ये लोग इतिहास के बारे में जानते ही क्या हैं: सीएम
औरंगजेब और राणा सांगा को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा ये लोग इतिहास के बारे में जानते ही क्या हैं। महाराणा प्रताप, महाराणा सांगा, छत्रपति शिवाजी महाराज, गुरु गोविंद सिंह के बारे में ये लोग बताएंगे? ये लोग इतिहास के बारे में क्या जानते हैं? जो औरंगजेब और बाबर की पूजा करते हैं और जिन्ना को अपना आदर्श मानते हैं। जिनका जैसा आचरण होगा, वैसा ही उनका चरित्र होगा। जो जिसकी पूजा करता है वो वैसा ही बनता है। हम भगवान राम, कृष्ण, शिव को आदर्श मानते हैं तो हमारी वही सोच है। जो औरंगजेब और बाबर को जो अपना आदर्श मानता होगा, उनका आचरण भी वैसा ही होगा।
राहुल जैसे कुछ नमूने जरूर रहने चाहिए: CM योगी
इस इंटरव्यू में राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा भारत की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी के लिए राहुल जैसे कुछ नमूने जरूर रहने चाहिए जिससे एक रास्ता हमेशा के लिए साफ होता रहे और अच्छा रहे। उन्होंने कहा, "भारत जोड़ो यात्रा भारत तोड़ो अभियान का हिस्सा है। वह भारत के बाहर भारत की आलोचना करते हैं। देश उनके स्वभाव और इरादों को समझ चुका है।
हम कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे हैं
संभल पर बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि वहां 64 तीर्थ स्थान हैं, जिनमें से 54 की पहचान हो चुकी है। जितने भी होंगे सब ढूंढे जाएंगे। मथुरा पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो श्री कृष्ण की जन्मभूमि है। हम कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे हैं वरना अब तक वहां बहुत कुछ हो गया होता।
क्या उनके झंडे की छाया किसी हिंदू मंदिर के पास नहीं पड़ती है?
संभल में तिरपाल से ढकी मस्जिदों के बारे में पूछे जाने पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "अगर आप रंगों से खेल रहे हैं, तो यह संभव है कि यह किसी पर भी डाला जा सकता है, लेकिन इससे किसी की पहचान खराब नहीं होती है. मुहर्रम के दौरान जुलूस निकलते हैं. क्या उनके झंडे की छाया किसी हिंदू घर या हिंदू मंदिर के पास नहीं पड़ती है? क्या इससे घर अपवित्र हो जाता है?












Click it and Unblock the Notifications