Celebs Troll: उर्फी जावेद से लेकर मलाइका अरोड़ा तक...जब अपने अतरंगी आउटफिट्स को लेकर ट्रोल हुए ये सितारे

बॉलीवुड सेलेब्स को कभी अपने लुक्स को लेकर या फिर किसी बयान को लेकर अक्सर ट्रोल किया जाता है। चलिए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन से सितारों को सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रोल किया गया।

मुंबई, 10 जुलाई: बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन अपने नए लुक में फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं। कईं बार वह अपने लुक से फैंस को शौक कर देते हैं। जिसके कारण उन्हें नेटिजेन्स की तीखी टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है। एक नजर उन हस्तियों पर डालते हैं जिन्हें इस हफ्ते जमकर ट्रोल किया गया।

इस हफ्ते ये सेलेब्स हुए बुरी तरह ट्रोल

इस हफ्ते ये सेलेब्स हुए बुरी तरह ट्रोल

बॉलीवुड सेलेब्स आए दिन अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहते हैं। फैंस अक्सर उनके नए लुक का इंतजार करते हैं। ऐसे में कईं बार उनके लुक से फैंस काफी इंप्रेस हो जाते हैं तो कईं बार उन सेलेब्स को फैंस की तीखी टिप्पणीयों का भी सामना करना पड़ता है। इन बॉलीवुड सेलेब्स को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि इस हफ्ते किन बॉलीवुड सेलेब्स को ट्रोल किया गया?

उर्फी जावेद

इस लिस्ट में पहला नाम उर्फी जावेद का शामिल है। उन्हें अक्सर अपने अतरंगी कपड़ों के लिए जाना जाता है। इस हफ्ते वह एक ऐसे लुक में नजर आईं जिसके देखने के बाद ट्रोलर्स ने उनको खरी खोटी सुनाई। दरअसल, उर्फी जावेद ने ब्लू कलर की वन पीस ड्रेस कैरी की थी। जिसमें कईं सारे कट्स लगे थे। इन कट्स की वजह से उनको सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया।

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आए दिन अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका अरोड़ा ने स्किन कलर की लेगिंग्स पहनी थी जो कि इस हद तक टाइट थी कि उनकी मसल्स नजर आ रही थीं। बस फिर क्या था एक्ट्रेस का ये लुक देखने के बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।

कृति सेनन

कृति सेनन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह एक्सरसाइस करती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस वीडियो में जिम लुक कैरी किया है। जिसे देखने के बाद नेटिजेन्स ने उनकी फिटनेस के बजाए उनके लुक को लेकर उन्हें ट्रोल किया। एक यूजर ने कमेंट किया, "स्पाइन इतना फ्लेक्सिबल करके प्रोफेशन सर्कस मी शिफ्ट कर रही क्या," एक यूजर ने कमेंट किया, जबकि दूसरे ने लिखा, "मैंने सोचा कि दोनों पुरुष हैं"।

नीसा देवगन

नीसा देवगन

अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन इन दिनों अपने दोस्तों के साथ स्पेन में छुट्टियां मना रही हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की। हालांकि नेटिजेन्स ने इस स्टार किड की स्किन के रंग पर टिप्पणी की। एक यूजर ने लिखा, 'ये गोरी कैसे हो गई'। वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'आखिरकार न्यासा लड़कों के साथ पार्टी करने के लिए तैयार है, लेकिन फिर भी जनता उसे फिल्मों में बर्दाश्त नहीं करेगी"।

अर्जुन कपूर

एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के प्रमोशन में व्यस्त हैं। प्रमोशन के दौरान अर्जुन कपूर अपनी सह-कलाकार तारा सुतारिया के साथ पोज देते हुए नजर आए। इस दौरान अर्जुन कपूर का ड्रेसिंग स्टाइल फैंस को पसंद नहीं आया और उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+