'जब किसी ने नहीं दिया साथ, उस वक्त तुमने...', उर्फी जावेद ने किस खास शख्स के लिए लिखी ये इमोशनल पोस्ट

उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने ईद के मौके अपने एक खास दोस्त के लिए इमोशनल नोट लिखा है। साथ ही उनका शुक्रिया भी किया।

मुंबई, 11 जुलाई: उर्फी जावेद अक्सर अपने अनोखे फैशन स्टाइल को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। कईं बार वह अपने इसी स्टाइल को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। हालांकि इस बार उर्फी जावेद अपने लुक के कारण नहीं बल्कि एक इमोशनल पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने करीबी दोस्त के लिए इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा और उन्हें धन्यवाद भी कहा। चलिए जानते हैं कि आखिर उर्फी ने किस शख्स के लिए पोस्ट शेयर किया है।

उर्फी जावेद ने शेयर किया पोस्ट

उर्फी जावेद ने शेयर किया पोस्ट

उर्फी जावेद अब सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। वह आए दिन अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर छाई रहती हैं। उर्फी जावेद का कपड़ों के साथ किया एक्सपेरिमेंट कईं बार फैंस को पसंद आता है तो कईं बार वह ट्रोलर्स का शिकार हो जाती हैं। हाल ही में ईद के मौके पर उर्फी जावेद ने एक पोस्ट साझा कर अपने खास दोस्त का धन्यवाद किया साथ ही उनके लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा।

उर्फी जावेद ने अली गोनी के लिए लिखा इमोशनल नोट

उर्फी जावेद ने अली गोनी के लिए लिखा इमोशनल नोट

उर्फी जावेद का ये खास दोस्त और कोई नहीं बल्कि अली गोनी हैं। जिसके लिए उन्होंने एक पोस्ट लिखा। उर्फी जावेद ने अली गोनी की बच्चों के संग तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। उन्होंने कैप्शन पर लिखा, 'यह अली के लिए एक एप्रिसिएशन पोस्ट है, जिसने हमेशा मेरा साथ दिया। अली मैं तुम्हारा पर्याप्त धन्यवाद नहीं कर सकती। तुमने मुझे तब प्रोत्साहित किया, जब मैं दुखी थी और हर कोई मेरे खिलाफ था। तुम सच में एक प्योर सोल हो। ईद मुबारक।'

अली ने उर्फी के पोस्ट को किया रिशेयर

अली ने उर्फी के पोस्ट को किया रिशेयर

उर्फी जावेद के इस पोस्ट को रिशेयर कर अली गोनी को ने ईद की मुबारकबाद दी। खबरों के मुताबिक, एक समय ऐसा था तब उर्फी जावेद अली गोनी को पसंद करती थीं। लेकिन ये उर्फी जावेद का एकतरफा प्यार था। हालांकि, बिग-बॉस 14 में जब अली गोनी की एंट्री तो उनका नाम जैस्मीन के साथ जोड़ा गया। लेकिन जब उन्हें शो से एलिमिनेट कर दिया गया तो, अली गोनी काफी टूट गए थे। तभी उर्फी जावेद ने उनके लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था।

फिर ट्रोल हुईं उर्फी जावेद

बता दें कि ईद के मौके पर उर्फी जावेद ने साड़ी पहनी थी। उर्फी जावेद की इस पीले रंग की साड़ी में उनका बोल्ड अवतार देखने को मिला। साड़ी के साथ उन्होंने ब्लू कलर का स्ट्रैपलेस बिकनी ब्लाउस पहना हुआ था। उर्फी जावेद का ये लुक फैंस को काफी पसंद आया तो कईं फैंस ने ईद के मौके पर इस तरह की रिवीलिंग ड्रेस पहने पर उन्हें जमकर ट्रोल किया।

सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं उर्फी जावेद

सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं उर्फी जावेद

उर्फी जावेद का नए लुक का फैंस अक्सर बेसब्री से इंतजार करते हैं। वह जब भी इंस्टाग्राम पर अपने नए लुक में तस्वीर शेयर करती हैं तो वह सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल जाती है। यही वजह है कि उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इससे पहले उर्फी जावेद बिग-बॉस ओटीटी का हिस्सा रही हैं। जिसके बाद से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली है। हालांकि बिग बॉस के अलावा वह कईं टीवी शो का भी हिस्सा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+