'मेरा नंगा नाच चलता रहेगा....', पुलिस केस के बाद भी नहीं बदले उर्फी जावेद के तेवर, Video में देखिए क्या कहा?

उर्फी जावेद हमेशा अपने ड्रेसिंग सेंस और अतरंगी आउटफिट्स को लेकर ट्र्रोल होते रहती हैं। उर्फी जावेद का कहना है कि उन्हें सोशल मीडिया ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Uorfi Javed on Police complaint

Uorfi Javed on Police complaint: उर्फी जावेद हमेशा अपने अजीबों-गरीब और सार्टोरियल आउटफिट के लिए जानी जाती हैं। उर्फी की ड्रेस जितनी अतरंगी होती है, उतनी ही उनके बयान भी बिंदास होते हैं। अपने ड्रेसिंग सेंस से इंटरनेट पर सनसनी मचाने वाली उर्फी एक बार फिर अपने आउटफिट को लेकर विवादों में हैं। इस बार मामला सोशल मीडिया ट्रोलिंग तक सीमित नहीं है, उर्फी के ड्रेस का मामला अब पुलिस तक पहुंच चुका है। उर्फी जावेद पर कथित तौर पर अश्लीलता के लिए भाजपा की महाराष्ट्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा किशोर वाघ ने उनके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस शिकायत पर अब उर्फी जावेद ने प्रतिक्रिया दी है।

'प्यार का तो पता नहीं लेकिन नंगा नाच जारी रहेगा...'

'प्यार का तो पता नहीं लेकिन नंगा नाच जारी रहेगा...'

उर्फी जावेद मुंबई की सड़कों पर घूमते हुए अपने ड्रेसिंग स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए मशहूर हैं। उर्फी हमेशा अपने आउटफिट के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहती हैं। पुलिस शिकायत दर्ज हेने के बाद भी उर्फी जावेद के तेवर नहीं बदले हैं। हाल ही में उर्फी जावेद को एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी डेस्क की ओर जाते देखा गया। यहां उनसे पैपराजी ने पूछा कि, ''आप अपने फैंस को क्या कहना चाहेंगी, जो आपसे प्यार करते हैं'' तो उर्फी जावेद ने जवाब दिया, ''प्यार का तो पता नहीं लेकिन मेरा नंगा नाच ऐसे ही कन्टिन्यू रहेगा।'' इसके बाद वह हंसने लगी और बॉय कहकर चली गई।

किसने दर्ज और क्यों दर्ज हुई उर्फी के खिलाफ शिकायत?

किसने दर्ज और क्यों दर्ज हुई उर्फी के खिलाफ शिकायत?

भाजपा की महाराष्ट्र महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने उर्फी जावेद पर 'मुंबई की सड़कों पर सार्वजनिक रूप से नग्नता में लिप्त' होने का आरोप लगाया है। चित्रा वाघ ने मुंबई पुलिस की कानून व्यवस्था की उपायुक्त से भी मुलाकात की और कहा कि मुंबई की सड़कों पर घूम-घूम कर अपनी अंग का प्रदर्शन करने वाली ऊर्फी जावेद के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

'उर्फी को जल्द गिरफ्तार करो...'

'उर्फी को जल्द गिरफ्तार करो...'

हाल ही में उर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वह जींस के साथ काले रंग का कटआउट टॉप पहने दिख रही थी। भाजपा की महाराष्ट्र महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष चित्रा वाघ ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, ''मुंबई में क्या हो रहा है? क्या मुंबई पुलिस के पास इस महिला को रोकने के लिए कोई आईपीसी/सीआरपीसी की धारा है जो मुंबई की सड़कों पर खुलेआम नग्नता में लिप्त है? इसे (उर्फी) जल्द से जल्द गिरफ्तार करें।"

'एक और बच्चियों का शोषण हो रहा और दूसरी ओर इस तरह की महिलाएं...'

'एक और बच्चियों का शोषण हो रहा और दूसरी ओर इस तरह की महिलाएं...'

बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने आगे कहा, "एक तरफ मासूम बच्चियां/महिलाएं शोषण का शिकार हो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ यह महिला और भी अश्लीलता फैला रही हैं।" बता दें कि उर्फी जावेद के लिए इस तरह के शब्दों का प्रयोग करने के लिए महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष ने चित्रा वाघ की आलोचना की थी। पलटवार करते हुए चित्रा वाघ ने भी कहा कि उन्हें ये नहीं समझ आ रहा है कि महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष ने उर्फी का बचाव क्यों किया।

उर्फी ने पलटवार करते हुए कहा, ''मैंने कभी कुछ गलत नहीं किया...''

उर्फी ने पलटवार करते हुए कहा, ''मैंने कभी कुछ गलत नहीं किया...''

उर्फी ने बाद में अपनी इंस्टा स्टोरी पर प्रतिक्रिया दी थी। उर्फी ने कहा था, ''मुझे पता है कि नेताओं के खिलाफ कोई कंटेंट अपलोड करना काफी खतरनाक है, लेकिन फिर भी ये लोग मुझे बोलने पर मजबूर कर रहे हैं। इसलिए या तो मैं खुद को चुप रहने को कहती हूं या फिर अपने मन की बात कहती हूं। हाय, मैंने इसे शुरू नहीं किया, मैंने कभी कुछ गलत नहीं किया किसी के लिए। वे बिना किसी कारण के मेरे खिलाफ बोल रहे हैं।''

ये भी पढ़ें- 'ये अब समोसा बन बैठी है', उर्फी ने ऐसा क्या पहना कि मच गया हंगामा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+