Uorfi Javed को अब कभी नहीं मिलेगी दुबई में एंट्री, कपड़े नहीं बल्कि नाम बना मुसीबत
उर्फी जावेद अब कभी दुबई नहीं जा पाएंगी। पहले कहा जा रहा था कि इसके पीछे उनका ड्रेसिंग सेंस है। लेकिन कपड़े नहीं बल्कि इसके पीछे कोई और वजह है।
Urfi Javed Dubai Entry Ban: उर्फी जावेद अक्सर अपने अटपटे ड्रेसिंग सेंस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि उनके फैशन सेंस को कुछ फैंस पसंद भी करते हैं। वहीं इन दिनों उर्फी स्पिल्ट्सविला में अपना जलवा बिखेरकर सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन इस बीच उनके फैंस को परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, उर्फी जावेद अब कभी दुबई नहीं जा पाएंगी। हालांकि इसकी वजह उनका ड्रेसिंग सेंस नहीं है बल्कि कुछ और है।

उर्फी जावेद को बदलना पड़ा भारी
आपको बता दें कि उर्फी जावेद ने हाल ही में अपने नाम में बदलाव किया था। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दी थी। एक्ट्रेस ने अपने नाम में O अक्षर जोड़ा था। यही बदलाव उन्होंने अपने सभी डॉक्यूमेंट में भी करा दिए। यहां तक उर्फी जावेद के पासपोर्ट में भी उनका नया नाम है। पासपोर्ट में उनका नाम उर्फी जावेद नहीं बल्कि सिर्फ उर्फी लिखा है। बस यही बदलाव अब उन्हें भारी पड़ गया।

दुबई में नहीं मिलेगी एंट्री
दरअसल, हाल ही में अरब देश ने नया कानून निकाला है, जिसके तहत सिंगल नाम वाले भारतीयों की एंट्री पर रोक लगाई जा रही है। इसका मतलब है कि जिसका नाम भी सिंगल हो या फिर केवल एक शब्द का नाम हो उसे यूएई में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे यात्रियों के लिए वीजा जारी नहीं किया जाएगा। फिलहाल ये दिशा-निर्देश लागू हो चुके हैं। यानी कि उर्फी जावेद अब दुबई कभी नहीं जा पाएंगी।

सोशल मीडिया पर उर्फी ने दी जानकारी
उर्फी जावेद ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने बताया है कि वह अभी यूएई में यात्रा नहीं कर पाएंगी। इस स्टोरी को शेयर कर उर्फी ने लिखा कि, 'तो मेरा ऑफिशियल नाम अब सिर्फ UORFI है, कोई सरनेम नहीं है'। इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'यूएई में बिना सरनेम के व्यक्ति यात्रा नहीं कर सकते।'
उर्फी जावेद का लेटेस्ट वीडियो
आपको बता दें कि उर्फी जावेद इंस्टा क्वीन हैं। वह अक्सर अपने लेटेस्ट फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्हें मेरा दिल ये पुकारे आजा पर वीडियो बनाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में उन्होंने 2 वाइन पीने वाले ग्लास से खुद को ढक रखा था। इसमें उन्होंने लाइट मेकअप लुक लिया था। उर्फी जावेद इसमें काफी हॉट लग रही थी।

उर्फी जावेद की फैन फॉलोइंग
उर्फी जावेद के वीडियो और फोटोज काफी पसंद किए जाते हैं। लेकिन कई बार वह अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से बुरी तरह ट्रोल भी होती हैं। हालांकि, इन सबके बावजूद उर्फी के 3.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हालांकि इसका उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। वह ट्रोलिंग का जवाब और बोल्डनेस से देती है।












Click it and Unblock the Notifications