'उदित नारायण ने मेरा गर्भाशय निकलवा दिया', पद्मश्री सिंगर की पहली पत्नी रंजना का बड़ा खुलासा, गायक की खोली पोल
Udit Narayan: अपनी मधुर आवाज से दशकों तक श्रोताओं के दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर उदित नारायण इस बार किसी नए गाने या स्टेज शो की वजह से नहीं बल्कि निजी जीवन से जुड़े गंभीर आरोपों के कारण सुर्खियों में हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने सुपौल के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए ऐसे दावे किए हैं, जिन्होंने इस मामले को संवेदनशील और चर्चित बना दिया है।
उदित नारायण के खिलाफ थाने में दर्ज हुई शिकायत
आरोपों और पुलिस जांच के बीच ये मामला अब कानूनी पड़ताल के दायरे में है। दरअसल उदित नारायण पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने सुपौल के महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए सिंगर पर धोखे और उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

इलाज के बहाने साजिश का लगाया आरोप
रंजना नारायण झा का आरोप है कि सालों पहले इलाज के नाम पर उनके साथ गंभीर धोखा किया गया था। उनका दावा है कि उन्हें बिना स्पष्ट जानकारी और सहमति के उदित नारायण ने एक बड़े अस्पताल में ऐसी चिकित्सकीय प्रक्रिया से गुजरना पड़ा था जिसके बारे में उन्हें बाद में पता चला था।
'परमिशन के बिना गर्भाशय को निकलवा दिया गया'
-रंजना ने बताया कि साल 1996 में उनके साथ सबसे बड़ा धोखा किया गया था। उन्होंने दावा किया कि इलाज के बहाने उन्हें दिल्ली के एक बहुत बड़े अस्पताल में ले जाया गया था जहां बिना उनके परमिशन के गर्भाशय को निकलवा दिया गया था।
-रंजना नारायण झा ने इसे एक सुनियोजित साजिश बताया है और कहा है कि इस घटना का उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ा है। रंजना के अनुसार उनकी और उदित नारायण की शादी 7 दिसंबर 1984 को पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुई थी।
दूसरी शादी के बारे में रंजना को कुछ नहीं पता था
शादी के कुछ समय बाद उदित नारायण करियर के सिलसिले में मुंबई शिफ्ट हो गए थे जिसके बाद से दोनों के बीच दूरी बढ़ती चली गई थी। रंजना का कहना है कि बाद में उन्हें मीडिया के जरिए उदित नारायण की दूसरी शादी और नई पत्नी की जानकारी मिली थी।
उत्पीड़न और वादा खिलाफी के आरोप
शिकायत में रंजना नारायण झा ने उदित नारायण पर उत्पीड़न, वादा खिलाफी और मानसिक प्रताड़ना जैसे आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि बीमारी और आर्थिक तंगी के बीच उन्होंने न्याय के लिए पुलिस की मदद ली है।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
-आपको बता दें कि सुपौल महिला थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।
-ये मामला एक चर्चित गायक की निजी जिंदगी से जुड़ा होने के कारण चर्चा में है। फिलहाल ये आरोपों और शिकायत के स्तर पर है। पुलिस जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications