नरगिस फाखरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- '5 साल तक मैं उदय चोपड़ा संग रिलेशनशिप में थी लेकिन ...'

मुंबई, 12 सितंबर। आखिरकार लंबे अरसे बाद ही सही Rockstar गर्ल नरगिस फाखरी ने अपने और फिल्म अभिनेता उदय चोपड़ा के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। नरगिस ने स्वीकार किया कि वो और उदय पांच साल तक रिलेशनशिप में थे लेकिन ये रिश्ता गहरा और प्यारा होने के बाद टूट गया। Times of india से बात करते हुए नरगिस ने कहा कि 'मुझे उस वक्त ही अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बोलना चाहिए था लेकिन मुझे लोगों ने कहा कि अभी तुम्हें अपना रिलेशनशिप लोगों से खासकर मीडिया से छुपाकर रखना चाहिए और इसी वजह से मैंने कभी भी अपने रिश्ते को पब्लिकली स्वीकार नहीं किया, इस बात का अफसोस है मुझे।'

'5 साल तक मैं उदय चोपड़ा संग रिलेशनशिप में थी'

'5 साल तक मैं उदय चोपड़ा संग रिलेशनशिप में थी'

नरगिस ने कहा कि 'मैं इंडिया में जितने भी लोगों से मिली उसमें उदय चोपड़ा सबसे प्यारे इंसान थे। उनके साथ व्यतीत किया हर लम्हा मेरे लिए काफी मायने रखता है। वो पल मेरे दिल के काफी करीब हैं। मेरा मन करता था कि मैं पहाड़ों पर जाकर जोर-जोर से चिल्लाऊं कि मुझे उदय से प्यार है लेकिन मैं ऐसा कर नहीं पाई।'

 'इंटरनेट और सोशल मीडिया फेक है'

'इंटरनेट और सोशल मीडिया फेक है'

नरगिस ने कहा कि 'इंटरनेट और सोशल मीडिया पर जो भी चीजें आती हैं वो काफी फेक हैं। वहां हम किसी भी चीज को आधार मानकर किसी की भी छवि बना लेते हैं लेकिन सच्चाई इससे काफी अलग होती है, कभी-कभी तो काफी भयानक भी होती है।' हालांकि नरगिस ने ये नहीं बताया कि उदय के साथ इतने लंबे रिलेशन के बाद उनका ब्रेकअप क्यों हुआ। आपको बता दें कि बॉलीवुड में काम करते हुए नरगिस को दस साल हो गए हैं। हालांकि नरगिस काफी वक्त से इंडिया में नहीं है। उनके प्रवक्ता ने इसकी वजह से उनकी हेल्थ को बताया था।

नरगिस ने की रणबीर कपूर की तारीफ

नरगिस ने की रणबीर कपूर की तारीफ

अपने इंटरव्यू में नरगिस ने फिल्म स्टार रणबीर कपूर और उनकी मां की भी तारीफ की है और कहा है कि उन लोगों ने मेरी तब हेल्प की थी, जब मैं बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि इंडिया में भी नई थी। रणबीर कपूर बहुत अच्छे कलाकार हैं। वो बेहतरीन अभिनेता हैं, मुझे खुशी है कि मुझे 'रॉकस्टार' में उनके साथ काम करने का मौका मिला। साथ ही नरगिस ने रॉकस्टार' के डायरेक्टर इम्तियाज अली की भी खुलकर तारीफ की और कहा कि वो बहुत अच्छे डायरेक्टर हैं, जिन्होंने मुझे ब्रेक दिया और उनकी वजह से मुझे 'रॉकस्टार' जैसी फिल्म में काम करने का मौका मिला।

बॉलीवुड के डायरेक्टर्स ने कहा-'मेरे साथ सो जाओ'

बॉलीवुड के डायरेक्टर्स ने कहा-'मेरे साथ सो जाओ'

गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले ही पोर्नस्‍टार रह चुकीं ब्रिटनी दे ला मोरा के शो में नरगिस ने खुलासा किया था कि उनके हाथ से कई अच्छे प्रोजेक्ट इसलिए निकल गए क्योंकि बॉलीवुड के कुछ डायरेक्टर्स ने उन्हें अपने साथ सोने को कहा था, जिसे कि उन्होंने मानने से इंकार कर दिया था। नरगिस ने कहा था कि वो सस्ती लोकप्रियता की लालची नहीं थीं और इसी कारण वो लोगों के झांसे में आने से बच गई हालांकि इस कारण उन्हें कई बड़ी हिंदी फिल्मों से हाथ धोना पड़ा।

कई चर्चित फिल्मों में किया काम

मालूम हो कि नरगिस ने 'रॉकस्‍टार' के अलावा 'हाउसफुल 3', 'मद्रास कैफे', 'मैं तेरा हीरो', 'बैंजो', 'अजहर', 'फटा पोस्‍टर निकला हीरो', '5 वेडिंग्‍स' जैसी कई चर्चित फिल्मों में काम किया है, फिलहाल वो लंबे वक्त से हिंदी फिल्मों से दूर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+