बीजेपी में शामिल होने के दो दिन बाद Bigg Boss 13 फेम शहनाज गिल के पिता पर चली गोली, बाल-बाल बचे

बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल के पिता पर गोली चलने की खबर है। खबरों के मुताबिक शहनाज गिल के पिता संतोक सिंह सुख पर शनिवार शाम दो अज्ञात हमलावरों ने उस वक्त गोली चला दी जब वह अपनी कार में बैठे हुए थे।

मुंबई, 27 दिसंबर। बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल के पिता पर गोली चलने की खबर है। खबरों के मुताबिक शहनाज गिल के पिता संतोक सिंह सुख पर शनिवार शाम दो अज्ञात हमलावरों ने उस वक्त गोली चला दी जब वह अपनी कार में बैठे हुए थे। हालांकि इस हादसे में वह बाल-2 बच गए। बता दें कि संतोक सिंह सुख दो दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए हैं।

संतोक को कार में अकेला देख हमलावरों ने चलाई गोली

संतोक को कार में अकेला देख हमलावरों ने चलाई गोली

खबरों की मानें तो संतोक सिंह पर यह गोली अमृतसर में चलाई गई। उस समय वह अपनी कार में बैठे थे और घर वापस लौट रहे थे, जिस वक्त उन पर गोली चली उस वक्त उनका बॉडीगार्ड शौच करने गया हुआ था। उसी वक्त दो हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और सुख पर गोली चला दी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस कर रही मामले की जांच

इसी दौरान उनके सुरक्षाकर्मी ने दोनों हमलावरों को पत्थर फेंके, लेकिन वे वहां से भागने में सफल रहे। संतोक सिंह को इस हादसे में कोई चोट नहीं आई है। रिपोर्ट के मुताबिक जंडियाला गुरु पुलिस ने कहा कि मामला संदिग्ध लग रहा है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि उसने घटना स्थल से चार खाली गोले बरामद किये हैं।

ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद लाइमलाइट से दूर हुईं शहनाज

ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद लाइमलाइट से दूर हुईं शहनाज

बता दें कि जब से शहनाज गिल के ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हुई है, तब से शहनाज गिल ने सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई है। सिद्धार्थ शुक्ला की इसी साल सितंबर में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। शहनाज आखिरी बार पंजाबी फिल्म हौसला रख में दिलजीत दोसांझ के साथ दिखाई दी थीं। सिद्धार्थ की मौत के बाद पहली बार शहनाज अपने मैनेजर की सगाई पार्टी में दिखाई दी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+