यूजर ने सामंथा को कहा- सेकेंड हैंड आइटम और 50 करोड़ लूटने का लगाया आरोप

मुंबई। साउथ की सुपरस्टार और पूरे भारत में अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अभिनय के लिए मशहूर सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा द राइज में आइटम सॉन्ग का डेब्यू किया है, जिसके चलते वो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने अपने पति नागा चैतन्य से तलाक ले चुकें सामंथा को अभी भी सोशल मीडिया पर लोगों की खरी-खोटी सुननी पड़ रही है। सामंथा और नागा के तलाक को लेकर कई सारी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं। इसी क्रम में एक यूजर ने सामंथा रुथ प्रभु के लिए एक बहुत ही भद्दा कमेंट किया और साथ ही सामंथा पर 50 करोड़ रुपये लूटने का भी आरोप लगाया। हालांकि यूजर ने अभी अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है।

ट्विटर पर यूजर ने सामंथा को बताया सेकेंड हैंड आइटम

ट्विटर पर यूजर ने सामंथा को बताया सेकेंड हैंड आइटम

ट्विटर यूजर ने सामंथा को तलाकशुदा सेकेंड हैंड आइटम कहा। इसके अलावा उसने सामंथा पर अपने एक्स हसबैंड नागा चैतन्य से 50 करोड़ रुपये भी लूटने का आरोप लगाया है। सामंथा ने जब यूजर के इस कमेंट को देखा तो उन्होंने बेहद शांति से मुंहतोड़ जवाब दिया है। यूजर के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि कमराली दुकंदर भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।

फिल्म पुष्पा द राइज में किया आइटम डांस

फिल्म पुष्पा द राइज में किया आइटम डांस

वहीं बात करें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा की तो बेहद ही शानदार ओपनिंग रही। फिल्म ने केवल तीन दिन के भीतर वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का बिजनेस कर लिया था। इसी फिल्म में सामंथा ने आइटम डांस का डेब्यू किया है। सॉन्ग Oo Antava में सामंथा बेहद बोल्ड लुक में नजर आई हैं। जिसके बाद लोगों ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया। वहीं इस गाने पर भी लोगों ने आपत्ति जताई क्योंकि इस गाने में पुरुष को लस्ट बताया गया है।

आइटम डांस करने पर भी किया था ट्रोल

आइटम डांस करने पर भी किया था ट्रोल

वहीं सामंथा ने सॉन्ग Oo Antava को लेकर लिखा कि मैंने अच्छा काम किया, मैंने बुरा काम किया, मैं फनी थी, मैं गंभीर थी। मैं एक चैट शो होस्ट भी थी। मैं जो कुछ भी लेती हूं उसे पाने के लिए सच में कड़ी मेहनत करती हूं। सेक्सी दिखना बहुत मेहनत का काम है। ढेर सारे प्यार के लिए शुक्रिया।

सामंथा नो ट्रोलर्स को दिया जवाब

इसके अलावा सामंथा ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा था कि मैं बिना शर्त स्वीकृति की मांग नहीं करती। मैं लोगों को अलग-अलग राय रखने के लिए प्रोत्साहित करती हूं। लेकिन हम फिर भी एक-दूसरे से प्यार कर सकते हैं। मैं लोगों से अनुरोध करना चाहूंगी कि वो और भी सभ्य तरीके से अपनी निराशा व्यक्त करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+