'महिलाओं को मर्दों से डर लगता है, भूतों से नहीं' कोलकाता रेप-मर्डर केस के बाद ट्विंकल खन्ना का बड़ा बयान

Twinkle Khanna: कोलकाता रेप और मर्डर मामले के बाद पूरा देश गुस्से में है। इस केस के बाद से देश की हर महिला में डर है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि देश की महिलाएं कब सुरक्षित होंगी। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने महिलाओं की सुरक्षा पर बात की।

ट्विंकल खन्ना हर मुद्दे पर खुलकर बात करती हैं। वह एक लेखक हैं और उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर काफी कुछ कहा। ट्विंकल कोलकाता मामले में अपनी चिंता व्यक्त की। एक्ट्रेस का मानना है कि भारत में महिलाएं भूतों से नहीं, बल्कि मर्दों से डरती हैं।

Twinkle Khanna

ट्विंकल खन्ना ने टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए एक कॉलम लिखा, जिसका टाइटल है 'भूत भारतीय महिलाओं को क्यों नहीं डराते'। इस कॉलम में उन्होंने भारत में महिलाओं को लेकर मानसिकता पर बात की। एक्ट्रेस ने लिखा, 'इस ग्रह पर पचास साल हो गए हैं, और मैंने पाया है कि हम अभी भी अपनी बेटियों को वही चीजें सिखा रहे हैं जो मुझे एक बच्चे के रूप में सिखाई गई थीं। अकेले मत जाओ. पार्क में, स्कूल में, काम पर अकेले मत जाओ।'

ट्विंकल खन्ना ने अपने लेख में बताया कि समाज आज भी लड़कियों को लेकर वही सोचता है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'किसी भी आदमी के साथ अकेले न जाए, चाहे वो आपका चाचा, चचेरा भाई या दोस्त ही क्यों न हो। सुबह या शाम को अकेले न जाएं, खासकर रात में तो बिल्कुल भी नहीं। अकेले मत जाओ क्योंकि यह अगर का नहीं, बल्कि कब का मामला है। अकेले मत जाओ क्योंकि हो सकता है तुम कभी वापस न आओ।'

ट्विंकल खन्ना ने इस पर जोर दिया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए अब कानूनी तौर पर सख्त नियम बनाने चाहिए। एक्ट्रेस ने लिखा, 'तब तक, मुझे लगता है कि इस देश की स्त्री (महिलाओं) के लिए किसी पुरुष की तुलना में अंधेरी गली में भूत का सामना करना ज्यादा सुरक्षित है।' इसके अलावा एक्ट्रेस ने श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 का भी जिक्र किया और उसे महिलाओं की सुरक्षा से जोड़ा।

ट्विंकल खन्ना ने कहा, 'डरावनी फिल्में भी पहले से बताई गई ''स्त्री 2'' की तरह एक अहम सोशल मैसेज देने का एक मनोरंजक तरीका हो सकती हैं। जो अब पूरी डरावनी दुनिया में तब्दील हो रहा है।' बता दें कि फिल्म स्त्री 2 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और राजकुमार राव लीड रोल में नजर आए।

ये भी पढ़ें: आखिर कौन है करण जौहर के बच्चों की मां? डायरेक्टर ने पहली बार किया बड़ा खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+