आखिर कौन है करण जौहर के बच्चों की मां? डायरेक्टर ने पहली बार किया बड़ा खुलासा
Karan Johar Kids Mother: करण जौहर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अकसर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में करण ने अपनी बेटी रूही का वीडियो शेयर किया है, जिसमें रूही सिरी को गाना गाने के लिए कहती हैं। क्लिप में रूही काफी प्यारी लग रही हैं। इस दौरान लोगों ने रूही से उसकी मम्मी के बारे में पूछा तो करण ने पहली बार ये खुलासा किया।
करण जौहर ने अपनी बेटी का जो पोस्ट शेयर किया है, वो देखने में बड़ा ही प्यारा लग रहा है। डायरेक्टर की बेटी पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। मगर इसी दौरान उन्होंने एक खुलासा भी किया।

कई सारे सोशल मीडिया यूजर्स ने रूही के इस वीडियो पर अपना प्यार लुटाया है। सबने करण के वीडियो की तारीफ की है। एक्ट्रेस नीलम कोठारी, आयुष्मान खुराना से लेकर सबा पटौदी ने भी इस स्टारकिड को अपना प्यार दिया है। इस बीच फैन का कमेंट सबका थ्यान अपनी ओर खींच रहा है।
दरअसल, करण जौहर की बेटी रूही के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा कि रूही की मां कौन हैं? प्लीज कोई मुझे बताइये। मैं काफी कन्फ्यूज हूं। इस कमेंट पर जवाब देते हुए करण ने लिखा कि मैं हूं। मैं आपकी इस चिंता के बारे में परेशान हूं इसलिए इसका सही जवाब दे देता हूं।
बताते चलें कि साल 2017 में करण जौहर ने अपने दोनों बच्चों रूही और यश का वेलकम किया था। सरोगेसी के जरिये वो जुड़वा बच्चों के पापा बने थे। करण जौहर की मां ही दोनों बच्चों की देखरेख करती हैं। करण जौहर अकसर अपने इन प्यारे बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
कई लोगों ने करण जौहर के पोस्ट पर हार्ट इमोजी बनाया। करण जौहर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अकसर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। डायरेक्टर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजें भी शेयर करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications