ट्विंकल खन्ना का बड़ा खुलासा- एक्ट्रेस बनने की कभी नहीं थी ख्वाहिश, ये मजबूरी लाई फिल्मों में

मुंबई, 2 फरवरी: अभिनेत्री से लेखिका बन चुकीं ट्विंकल खन्ना ने अपने करियर के बारे में दिलचस्प खुलासे किए हैं। ट्विंकल का कहना है कि फिल्मी परिवार में पैदा होने के बावजूद वो कभी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं, उनका फिल्मों में आना एक तरह की मजबूरी थी। उन्होंने बताया कि मां डिंपल कपाड़िया को आर्थिक तौर पर मदद करने के लिए उन्होंने कम उम्र में ही एक्टिंग को चुना।

अपनी सिंगर मदर की मदद को चुनी एक्टिंग

अपनी सिंगर मदर की मदद को चुनी एक्टिंग

मशहूर अभिनेता राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना ने अपने ट्वीक इंडिया प्लेटफॉर्म पर करीना कपूर के साथ एक बातचीत में अपने करियर को लेकर कई खुलासे किए हैं। ट्विंकल ने कहा कि उन्होंने एक्टिंग के पेशे को चुना क्योंकि उनकी मां डिंपल कपाड़िया पति राजेश खन्ना से अलग रह रही थीं। उनके ऊपर ही परिवार को पालने की जिम्मेदारी थी तो उनको लगा कि मां को मदद की जरूरत है और वो एक्टिंग में आ गईं।

 परिवार की सपोर्ट के लिए चुनी एक्टिंग

परिवार की सपोर्ट के लिए चुनी एक्टिंग

करीना से बातचीत में ट्व‍िंकल ने कहा कि एक्टिंग में आना आपके लिए यह एक च्वॉइस थी लेकिन मेरे लिए ऐसा नहीं था। मैं तो कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी। मेरी मां एक सिंगल मॉम थीं और वे सभी का खर्च चलाती थीं। ऐसे में मैंने बहुत कम उम्र में काम करना शुरू किया था क्योंकि यही अपने पर‍िवार को सपोर्ट करने का तरीका था।

कामयाब नहीं रहा ट्विंकल का फिल्म करियर

कामयाब नहीं रहा ट्विंकल का फिल्म करियर

ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना डिंपल कपाड़‍िया और राजेश खन्ना की बेटी हैं। डिंपल और राजेश ने 1973 में शादी की थी लेकिन 1982 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद ट्व‍िंकल और रिंकी अपनी मां के साथ ही रहीं। ट्विंकल ने 1995 में बॉबी देओल के साथ फिल्म बरसात से करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रहीं। ऐसे में वो एक्टिंग से लेखन की ओर आ गईं। 2001 में उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार के साथ शादी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+