ट्विंकल खन्ना का खुलासा, डायरेक्टर ने की थी मंदाकिनी की तरह पारदर्शी ड्रेस में नहाते हुए सीन की मांग

ट्विंकल खन्ना का खुलासा, डायरेक्टर ने की थी मंदाकिनी की तरह पारदर्शी ड्रेस में नहाते हुए सीन की मांग

मुंबई, 1 अक्टूबर: फिल्म एकट्रेस ट्विंकल खन्ना काफी समय से अभिनय की दुनिया से दूर हैं। हालांकि वो एक लेखक के तौर पर और कई मुद्दों पर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। ट्विंकल खन्ना ने 60 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस वहीदा रहमान के साथ एक बातचीत की है। ट्विंकल ने इस बातचीत में कई दिलचस्प बातें कही हैं। खासतौर से एक डारेक्टर के पारदर्शी कपड़ो में सीन की मांग करने की बात उन्होंने बताई है, जिसकी काफी चर्चा है।

मंदाकिनी की तरह सीन की मांग की थी

मंदाकिनी की तरह सीन की मांग की थी

निर्देशकों के बर्ताव पर वहीदा रहमान से बातचीत में ट्विंकल ने कहा, मेरे साथ एक फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ था। मैं सफेद कुर्ता पहने थी और एक बारिश के गाने की शूटिंग चल रही थी। तभी डायरेक्टर गुरुदत्त की तरह शॉल लपेटकर आए और बोले कि अगर मैं तुमसे मंदाकिनी की तरह (पारदर्शी कपड़े में झरने में नहाते हुए) सीन करने को कहूं तो तुम क्या कहोगी?

 ट्विंकल ने डायरेक्टर को दिया ये जवाब

ट्विंकल ने डायरेक्टर को दिया ये जवाब

ट्विंकल ने आगे कहा कि निर्देशक की बात सुनकर मैंने कहा कि पहली बात तो मैं ये नहीं करूंगी और दूसरी ये कि आप राज कपूर नहीं हैं। इसके बाद वह मुझसे कभी नहीं बोले, ना ही उन्होंने मुझे अपनी किसी फिल्म में दोबारा फिल्म में नहीं लिया। ट्विंकल ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

लोग बोले- धर्मेश दर्शन की बात कर रही हैं ट्विंकल

लोग बोले- धर्मेश दर्शन की बात कर रही हैं ट्विंकल

ट्विंकल खन्ना ने इस इंटरव्यू को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। इसमें उन्होंने किसी निर्देशक का नाम नहीं लिया है। हालांकि लोगों ने कमेंट करते हुए कहा कि वो मेला फिल्म की बात कर रही हैं। इस फिल्म में ट्विंकल ने पानी में भीगते हुए गाना किया था। इस फिल्म को धर्मेश दर्शन ने डायरेक्ट किया है, जो शॉल ओढ़ते थे। इस फिल्म के बाद ट्विंकल और धर्मेश ने कभी साथ काम भी नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+