अक्षय कुमार की पत्‍नी ट्विंकल खन्ना ने शादी की तुलना गुब्बारों से की, कहा- कोई अचानक पंचर....

ट्विंकल खन्ना ने शादी की तुलना गुब्बारों से की, कहा- कोई अचानक पंचर....

मुंबई, 24 दिसंबर। बॉलीवूड एक्‍टर अक्षय कुमार की एक्‍ट्रेस और राइटर पत्‍नी ट्विंकल खन्ना ने शादी पर अपने विचार साझा किए। अभिनेत्री से लेखिका बनी ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक मैसेज लिखा और शादी की तुलना गुब्बारों से की है। ये पोस्‍ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, और लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ट्विंकल खन्ना ने 'गुब्बारा फार्मूला ' शेयर किया

ट्विंकल खन्ना ने 'गुब्बारा फार्मूला ' शेयर किया

ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पोस्ट में एक 'गुब्बारा फार्मूला ' शेयर किया है, जिसमें विवाह की तुलना फुलाए हुए गुब्बारे से की गई है। ट्विंकल खन्ना ने कहा कुछ 'गुब्बारे' अचानक 'पंचर' हो जाते हैं और कई 'समय के साथ धीरे-धीरे डिफ्लेट' करते हैं।

ट्विंकल की पोस्‍ट पर लोगों ने दिया ये रिएक्‍शन

ट्विंकल की पोस्‍ट पर लोगों ने दिया ये रिएक्‍शन

जहां इंस्‍टा पर कई लोगों ने ट्विंकल की इस बात पर अपनी सहमति जताते हुए दिल का इमोजी शेयर किया है, वहीं कई ने शादी के बारे में अपने विचार भी साझा किए। ये यूजर ने लिखा ये तो सच है, सही कहा आपने। वहीं एक यूजर ने लिखा शादी भी लॉटरी की तरह है या तो आप जीतें या हारें। एक यूजर ने लिखा "शादी प्यार और झगड़े का कॉकटेल है।

विवाह 10 साल के नवीकरणीय अनुबंध के साथ होना चाहिए

एक और यूजर ने लिखा "मुझे लगता है कि विवाह 10 साल के नवीकरणीय अनुबंध के साथ होना चाहिए। वहीं एक यूजर ने लिखा हां, लेकिन मुझे लगता है कि ये सभी रिश्तों पर लागू होता है।

तस्वीरें दिखाती हैं कि ज्यादातर शादियां कैसे चलती हैं

तस्वीरें दिखाती हैं कि ज्यादातर शादियां कैसे चलती हैं

बता दें अक्षय और ट्विंकल ने 2001 में शादी की। दोनों के दो बच्‍चे हैं - बेटा आरव और बेटी नितारा। इस साल की शुरुआत में, जब अक्षय और ट्विंकल लंदन में थे, ट्विंकल ने अतरंगी रे स्टार और अपने पति अक्षय कुमार के साथ तस्वीरों की एक सीरीज साझा की और मजाक में कहा कि तस्वीरें दिखाती हैं कि ज्यादातर शादियां कैसे चलती हैं। मुझे लगता है कि यह ज्यादातर विवाहों का प्रतिनिधित्व करता है। आप अपनी सबसे अच्छी मुस्कान के साथ शुरुआत करते हैं और यह उत्तरोत्तर नीचे की ओर जाती है।बता दें अक्षय कुमार की नई फिल्म अतरंगी रे डिज्नी+ होस्ट्स पर रिलीज हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+